दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड यानी DIALअगले 5 साल के लिए पैसेंजर से लिए जाने वाले यूजर डेवलपमेंट फीस को बढ़ाना चाहती है। DIAL, पीक आवर और बिजनेस क्लास में चलने वाले यात्रियों से ज्यादा फीस लेना चाहती है । लेकिन ये प्रस्ताव एयरलाइंस को पसंद नहीं आ रहा । एयरलाइंस और इनके एसोसिएशन ने एयरपोर्ट टैरिफ रेगुलेटर AERA से इस प्रस्ताव का विरोध किया है । इसपर और अधिक जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के संवाददाता रोहन सिंह ने बताया कि DIAL के दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रस्तावित टैरिफ बढ़ोतरी का विरोध हो रहा है।
