आगे पॉलिमर की डिमांड और भी बढ़ने की उम्मीद, क्षमता विस्तार पर बना हुआ है फोकस : अनुपम रसायन

अनुपम रसायान के डिप्टी CFO विशाल ठक्कर ने बताया कि कंपनी मौजूदा मार्जिन का स्तर बरकरार रखने पर अपना फोकस बनाए हुए है। आगे पॉलिमर की डिमांड और भी बढ़ने की उम्मीद है। पॉलिमर के डिमांड की तस्वीर काफी अच्छी नजर आ रही है। 2 दूसरे देशों के अलावा भारत में थर्मो पॉलिमर बनता है। भारत में इसे अनुपम रसायन बनाती है। यूरोप से भी पॉलिमर की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है

अपडेटेड Dec 27, 2023 पर 12:47 PM
विशाल ठक्कर ने कहा कि कंपनी 30-40 नए प्रोडक्ट बना रही है। इससे कंपनी की ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद है। नए कैपेक्स की मदद से सप्लाई बढ़ाई जाएगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कॉर्पोरेट स्कैन में आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं अनुपम रसायन का मैनेजमेंट। कंपनी को जापान की एक केमिकल कंपनी से पॉलिमर इंटरमीडिएट की सप्लाई के लिए 6 करोड़ डॉलर से ज्यादा का ऑर्डर मिला है। इसके साथ ही कंपनी की कुल ऑर्डरबुक 8000 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। थर्मो पॉलिमर इंटरमीडिएट का इस्तेमाल डिफेंस, एयरोस्पेस, सेमीकंडक्टर जैसे स्पेस में होता है। कंपनी साल 2024 तक पॉलिमर इंटरमीडिएट की सप्लाई करेगी। कंपनी की ग्रोथ आउटलुक के साथ पूरे केमिकल सेक्टर पर बात करने के लिए आवाज़ के साथ जुड़ें हैं अनुपम रसायान के डिप्टी CFO विशाल ठक्कर

    3 प्लांट में 670 करोड़ के कैपेक्स पर काम जारी

    विशाल ठक्कर ने इस बातचीत में बताया कि कंपनी मौजूदा मार्जिन का स्तर बरकरार रखने पर अपना फोकस बनाए हुए है। आगे पॉलिमर की डिमांड और भी बढ़ने की उम्मीद है। पॉलिमर के डिमांड की तस्वीर काफी अच्छी नजर आ रही है। 2 दूसरे देशों के अलावा भारत में थर्मो पॉलिमर बनता है। भारत में इसे अनुपम रसायन बनाती है। यूरोप से भी पॉलिमर की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं पर काम कर रही है। 3 प्लांट में 670 करोड़ के कैपेक्स पर काम जारी है।


    डिमांड और ऑर्डर के मुताबिक नए कैपेक्स का होगा एलान

    विशाल ठक्कर ने आगे कहा कि कंपनी 30-40 नए प्रोडक्ट बना रही है। इससे कंपनी की ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद है। नए कैपेक्स की मदद से सप्लाई बढ़ाई जाएगी। कंपनी की पॉलिमर में 5वां बड़ा ऑर्डर मिला है। जापान से लगातार डिमांड बनी हुई है। सितंबर में 670 करोड़ रुपए के कैपेक्स का एलान किया था। आगे डिमांड, ऑर्डर के मुताबिक नए कैपेक्स का एलान किया जाएगा।

    मिडकैप और स्मॉलकैप की तेजी और बढ़ेगी, इनमें बबल बनने जैसी कोई बात नहीं : अतुल सूरी

    कैसी रही शेयर की चाल

    अनुपम रसायन के शेयरों की चाल पर नजर डालें तो फिलहाल ये शेयर एनएसई पर 3.45 रुपए यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 994 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,005.95 रुपए और दिन का लो 992 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,234.00 रुपए और 52 वीक लो 570.00 रुपए है।

    इस स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी ने 1 हफ्ते में 2.88 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, 1 महीने में इसने 4.44 फीसदी रिटर्न दिया है। इस साल अब तक इस स्टॉक ने 46 फीसदी रिटर्न दिया है। जबकि 1 साल में स्टॉक ने 48.61 फीसदी रिटर्न दिया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।