Merger News: केएफसी (KFC) और पिज्जा हट (PizzaHut) के चेन संभालने वाली देवयानी इंटरनेशनल (Devyani International) और सफायर फूड्स इंडिया (Sapphire Foods India) के शेयरों में आज शानदार जोश दिखा। इस विलय के बाद केएफसी और पिज्जा हट जैसे ब्रांड्स की फ्रेंचाइजी एक कंपनी के तहत आ जाएगी। इन दो रेस्टोरेंट्स ऑपरेटर्स के प्रस्तावित विलय को बीएसई ने मंजूरी दी तो निवेशक चहक उठे और शेयरों की चमक बढ़ गई। आज बीएसई पर देवयानी इंटरनेशनल के शेयर 1.84% की बढ़त के साथ ₹113.40 (Devyani Share Price) और सफायर फूड्स 5.25% के उछाल के साथ ₹182.50 (Sapphire Foods Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में देवयानी इंटरनेशनल 8.89% उछलकर ₹121.25 और सफायर फूड्स 6.98% चढ़कर ₹185.50 तक पहुंचा था।
