Stocks in Foucs: 2 साल में 5,000% बढ़ा यह स्मॉलकैप शेयर, अब मिला ₹66 करोड़ का नया ऑर्डर

Diamond Power Infra Shares: पावर केबल बनाने वाली कंपनी डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर (Diamond Power Infrastructure) को एक नया बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसे हिल्ड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से ₹66.18 करोड़ के पावर केबल की सप्लाई के लिए एक लेटर ऑफ इंटेंट मिला है

अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 6:39 PM
Story continues below Advertisement
Diamond Power Infra Shares: सितंबर 2023 में दोबारा लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर 5,000% बढ़ चुके हैं

Diamond Power Infra Shares: पावर केबल बनाने वाली कंपनी डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर (Diamond Power Infrastructure) को एक नया बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसे हिल्ड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से ₹66.18 करोड़ के पावर केबल की सप्लाई के लिए एक लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। इस राशि में टैक्स शामिल नहीं है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, यह ऑर्डर किलोमीटर-रेट के आधार पर दिया गया है, जिसमें प्राइस वेरिएशन फॉर्मूला भी शामिल है। कंपनी ने बताया कि इस कॉन्ट्रैक्ट का क्रियान्वयन 1 जनवरी 2026 से 30 जून 2026 के बीच किया जाएगा।

डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर ने यह भी साफ किया कि इस ऑर्डर में उसके प्रमोटर्स या प्रमोटर ग्रुप की किसी भी इकाई की Hild Projects में कोई हिस्सेदारी नहीं है। कंपनी के अनुसार, यह सौदा किसी भी तरह का रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं है।

शेयर बाजार में हल्की कमजोरी

इस ऑर्डर की जानकारी सामने होने से पहले, शुक्रवार को बीएसई परडायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 140 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 8 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है।


हालांकि पिछले करीब 2 सालों, यानी सितंबर 2023 में दोबारा-लिस्टिंग के बाद से 5,000 फीसदी से भी अधिक का रिटर्न दिया है। इस दौरान इसके शेयरों का 2.70 रुपये से बढ़कर 140 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 7.360 करोड़ रुपये है।

ट्रांसमिशन और इंफ्रास्ट्रक्चर से मिल रहा सहारा

यह कंपनी भारत की पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) इंडस्ट्री की एक प्रमुख कंपनी है। यह हाई-वोल्टेज केबल, कंडक्टर और ट्रांसमिशन टावर जैसे जरूरी उपकरण बनाती है और भारत में पावर ग्रोथ के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सेवाएं भी देती है।

यह भी पढ़ें- Stocks in Focus: सोलर कंपनी को NTPC से मिला ₹725 करोड़ का ऑर्डर, सोमवार को शेयरों पर रहेगी नजर

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।