2 छोटे टुकड़ों में बंट जाएगा शेयर, मिलेगा डिविडेंड... इन 8 शेयरों की कल रिकॉर्ड डेट, देखें पूरी लिस्ट

Dividend, Stock Split Alert: शेयर बाजार में शुक्रवार 7 फरवरी का दिन डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट के लिहाज से अहम रहने वाला है। कई कंपनियों ने अपनी तिमाही नतीजों के साथ शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया था। वहीं कुछ कंपनियों ने पहले ही बोनस शेयर या स्टॉक स्प्लिट का ऐलान कर दिया था। इनमें से कई कंपनियों की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 7 फरवरी को तय की गई है

अपडेटेड Feb 06, 2025 पर 2:23 PM
Dividend, Stock Split Alert: रामा फॉस्फेट ने 1:2 के अनुपात में स्टॉक स्पिलट का ऐलान किया है

Dividend, Stock Split Alert: शेयर बाजार में शुक्रवार 7 फरवरी का दिन डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट के लिहाज से अहम रहने वाला है। कई कंपनियों ने अपनी तिमाही नतीजों के साथ शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया था। वहीं कुछ कंपनियों ने पहले ही बोनस शेयर या स्टॉक स्प्लिट का ऐलान कर दिया था। इनमें से कई कंपनियों की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 7 फरवरी को तय की गई है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी कंपनियां इसमें शामिल हैं

1. एजीआई इंफ्रा (AGI Infra)

इस कंपनी ने अपने शेयरों को कई छोटे टुकड़ों में बांटने यानी स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) करने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया कि वह 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले अपने प्रत्येक शेयर को 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटेगी। इस स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट 7 फरवरी, शुक्रवार तय की गई है।

2. कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (CAMS)


इस शेयर ने अपने तिमाही नतीजों के साथ ₹17.5 प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया था। जिन निवेशकों के पास 7 फरवरी से पहले यह शेयर होगा, वे इस डिविडेंड का लाभ उठा सकेंगे।

3. नेस्ले इंडिया (Nestle India)

FMCG सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ ₹14.25 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया था। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 7 फरवरी रखी गई है।

4. गेल (GAIL)

भारत सरकार के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने अपने निवेशकों कोप्रति शेयर 6.5 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसका रिकॉर्ड डेट भी 7 फरवरी रखा गया है।

5. गार्डन रीच शिपबिल्डर्स (GRSE)

भारत सरकार के स्वामित्व वाली इस शिपबिल्डिंग कंपनी ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा अंतरिम डिविडेंड ₹8.95 प्रति शेयर घोषित किया है। इस डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट भी शुक्रवार 7 फरवरी तय की गई है।

6. जेबी केमिकल्स (JB Chemicals)

इस कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए 8.5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 7 फरवरी तय की गई है।

7. ओएनजीसी (ONGC)

सरकारी ऑयल एंड गैस कंपनी ONGC ने अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों के साथ 5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था। इस डिविडेंड के लिए भी रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 7 फरवरी रखी गई है।

8. रामा फॉस्फेट (Rama Phosphates)

इस कंपनी ने 1:2 के अनुपात में स्टॉक स्पिलट का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि वह 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले अपने प्रत्येक शेयर को 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले दो शेयरों में बांटेगी। यह स्टॉक शुक्रवार से एक्स-स्टॉक स्प्लिट के रूप में ट्रेड करेगा।

इनके अलावा, क्वेस कॉर्प (Quess Corp), मैरिको (Marico) और एपिग्रल (Epigral) जैसी कई अन्य कंपनियों के शेयर भी शुक्रवार से एक्स-डिविडेंड के तौर पर कारोबार करेंगे। क्वेस कॉर्प ने अपने शेयरधारकों को 4 रुपये प्रति शेयर, मैरिको ने 3.5 रुपये प्रति शेयर और एपिग्रल ने 2.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें- Trent Q3 Results: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 34% बढ़कर ₹496 करोड़, शेयर टूटा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।