Dividend Stock : इन 5 शेयरों में डिविडेंड से ही कर सकते हैं बंपर कमाई, क्या आपके पास है?

Dividend Stock : अगर आप ऐसे स्टॉक्स की तलाश में हैं जहां रिटर्न के अलावा डिविडेंड से भी कमाई हो सके तो यहां बताए गए स्टॉक्स पर विचार कर सकते हैं। इन डिविडेंड स्टॉक्स को अगर आप बड़ी संख्या में अपने पोर्टफोलियो में रखते हैं तो इससे आप अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं

अपडेटेड Feb 24, 2024 पर 11:06 PM
डिविडेंड स्टॉक्स का बड़ा फायदा यह है कि इसमें आप अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं।

Dividend Stock : डिविडेंड स्टॉक्स में निवेश करने का फायदा यह है कि इसमें आप शेयरों में तेजी से होने वाले रिटर्न के अलावा भी अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं। आमतौर पर लिस्टेड कंपनियां बेहतर तिमाही नतीजों के बाद अपने शेयरहोल्डर्स को इनाम के रूप में डिविडेंड जारी करती हैं। इसका भुगतान आमतौर पर कैश में किया जाता है। अगर आप ऐसे स्टॉक्स की तलाश में हैं जहां रिटर्न के अलावा डिविडेंड से भी कमाई हो सके तो यहां बताए गए स्टॉक्स पर विचार कर सकते हैं। इन डिविडेंड स्टॉक्स को अगर आप बड़ी संख्या में अपने पोर्टफोलियो में रखते हैं तो इससे आप अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं, ये कौन से स्टॉक्स हैं।

क्या होता है डिविडेंड यील्ड

डिविडेंड यील्ड की गणना एक साल में हर शेयर पर भुगतान किए गए डिविडेंड को करेंट शेयर प्राइस से भाग देकर की जाती है। इसके बाद आउटपुट को परसेंटेज में व्यक्त किया जाता है।


Vedanta

Vedanta लिमिटेड डिविडेंड के लिए एक पॉपुलर स्टॉक है। कंपनी ने 23 जुलाई 2001 से 41 बार डिविडेंड घोषित किए हैं। पिछले 12 महीनों में कंपनी ने हर शेयर पर 50 रुपये का इक्विटी डिविडेंड घोषित किया है। इसका करेंट मार्केट प्राइस 268 रुपये है। इस तरह डिविडेंड यील्ड 18.63% है।

Hindustan Zinc

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने 28 जून 2001 से 41 डिविडेंड घोषित किए हैं। पिछले 12 महीनों में कंपनी ने प्रति शेयर ₹39.00 की राशि का इक्विटी डिविडेंड घोषित किया है। 310.6 रुपये के मौजूदा शेयर प्राइस पर हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की डिविडेंड यील्ड 12.55% है।

TV Today Network

टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड ने 16 अगस्त 2004 से 22 डिविडेंड घोषित किए हैं। पिछले 12 महीनों में टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड ने प्रति शेयर ₹3 की राशि का इक्विटी डिविडेंड घोषित किया है। 253 रुपये के मौजूदा शेयर प्राइस पर टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड की डिविडेंड यील्ड 1.19 फीसदी है।

Xchanging Solutions

एक्सचेंजिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड ने 28 जुलाई 2023 से 2 डिविडेंड घोषित किए हैं। पिछले 12 महीनों में एक्सचेंजिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड ने प्रति शेयर ₹30 की राशि का इक्विटी डिविडेंड घोषित किया है। 149.1 रुपये के वर्तमान शेयर प्राइस पर एक्सचेंजिंग सॉल्यूशंस का डिविडेंड यील्ड 20.12% है।

Bhansali Engineering Polymers

भंसाली इंजीनियरिंग पॉलिमर्स लिमिटेड ने 11 जुलाई 2003 से 26 डिविडेंड घोषित किए हैं। पिछले 12 महीनों में कंपनी ने प्रति शेयर ₹18.00 की राशि का इक्विटी डिविडेंड घोषित किया है। ₹99 के मौजूदा शेयर प्राइस पर कंपनी का डिविडेंड यील्ड 18.18% है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।