Dividend Stock : डिविडेंड स्टॉक्स में निवेश करने का फायदा यह है कि इसमें आप शेयरों में तेजी से होने वाले रिटर्न के अलावा भी अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं। आमतौर पर लिस्टेड कंपनियां बेहतर तिमाही नतीजों के बाद अपने शेयरहोल्डर्स को इनाम के रूप में डिविडेंड जारी करती हैं। इसका भुगतान आमतौर पर कैश में किया जाता है। अगर आप ऐसे स्टॉक्स की तलाश में हैं जहां रिटर्न के अलावा डिविडेंड से भी कमाई हो सके तो यहां बताए गए स्टॉक्स पर विचार कर सकते हैं। इन डिविडेंड स्टॉक्स को अगर आप बड़ी संख्या में अपने पोर्टफोलियो में रखते हैं तो इससे आप अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं, ये कौन से स्टॉक्स हैं।
