केमिकल बनाने वाली कंपनी Foseco India Limited ने अपने शेयरधारकों के लिए 25 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी जनवरी-दिसंबर वित्त वर्ष फॉलो करती है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 4 जून तय की गई है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।
