Dividend Stocks: इन 24 शेयरों में डिविडेंड पाने का आज आखिरी मौका, मझगांव डॉक से लेकर हिंदुस्तान कॉपर तक शामिल

Dividend Stocks: डिविडेंड का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए गुरुवार 12 फरवरी का दिन बेहद अहम रहने वाला है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, हिंदुस्तान कॉपर और महानगर गैस समेत करीब 24 कंपनियों के शेयरों को खरीदने का यह आखिरी मौका है, क्योंकि इसके बाद ये शेयर एक्स-डिविडेंड/रिकॉर्ड डेट पर पहुंच जाएंगे

अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 9:23 AM
Story continues below Advertisement
Dividend Stocks: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने 7.5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है

Dividend Stocks: डिविडेंड का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए गुरुवार 12 फरवरी का दिन बेहद अहम रहने वाला है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, हिंदुस्तान कॉपर और महानगर गैस समेत करीब 24 कंपनियों के शेयरों को खरीदने का यह आखिरी मौका है, क्योंकि इसके बाद ये शेयर एक्स-डिविडेंड/रिकॉर्ड डेट पर पहुंच जाएंगे। रिकॉर्ड डेट वही तारीख होती है, जिसके आधार पर तय किया जाता है कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड मिलेगा। एक्स-डिविडेंड डेट आमतौर पर रिकॉर्ड डेट के आसपास ही होती है और उसी दिन से शेयर की कीमत डिविडेंड भुगतान को ध्यान में रखते हुए एडजस्ट हो जाती है।

डिविडेंड पाने के लिए क्या है जरूरी?

भारत में T+1 सेटलमेंट साइकिल लागू है। इसका मतलब है कि अगर कोई निवेशक रिकॉर्ड डेट (यहां 13 फरवरी) को शेयर खरीदता है, तो वह डिविडेंड पाने के लिए योग्य नहीं होगा। डिविडेंड का लाभ पाने के लिए निवेशकों के पास 12 फरवरी तक शेयर होना जरूरी है।

किन कंपनियों ने कितना डिविडेंड घोषित किया?


मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने 7.5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 13 फरवरी तय की गई है और भुगतान 7 मार्च तक किया जाएगा। हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper) 1 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देगी। Esab India ने सबसे अधिक 25 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। MRF लिमिटेड ने 3 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। NMDC लिमिटेड ने 2.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। महानगर गैस लिमिटेड ने 12 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

इनके अलावा BEML, BLS इंटरनेशनल सर्विसेज, गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया, KPR मिल, मिंडा कॉरपोरेशन, सोनाटा सॉफ्टवेयर और VRL लॉजिस्टिक्स जैसी कंपनियां ने भी डिविडेंड का ऐलान किया। इन कंपनियों की पूरी लिस्ट को आप नीचे टेबल में देख सकते हैं-

Sr. No.
शेयर का नाम
एक्स-डेट
डिविडेंड की राशि
रिकॉर्ड डेट
1
BEML Ltd
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 2.5 रुपये
13 फरवरी 2026
2
BLS International Services Ltd
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 2 रुपये
13 फरवरी 2026
3
BLS E-Services Ltd
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 0.50 रुपये
13 फरवरी 2026
4
Dynamatic Technologies Ltd
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 5 रुपये
13 फरवरी 2026
5
Esab India Ltd
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 25 रुपये
14 फरवरी 2026
6
Gothi Plascon India Ltd
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 2 रुपये
13 फरवरी 2026
7
Gulf Oil Lubricants India Ltd
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 21 रुपये
13 फरवरी 2026
8
HBL Engineering Ltd-$
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 2 रुपये
13 फरवरी 2026
9
Hindustan Copper Ltd
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 1 रुपये
13 फरवरी 2026
10
K.P.R. Mill Limited
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 2.50 रुपये
13 फरवरी 2026
11
Mazagon Dock Shipbuilders Ltd
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 7.50 रुपये
13 फरवरी 2026
12
Mahanagar Gas Ltd
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 12 रुपये
13 फरवरी 2026
13
Minda Corporation Ltd
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 0.60 रुपये
13 फरवरी 2026
14
MRF Ltd
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 3 रुपये
13 फरवरी 2026
15
NMDC Ltd
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 2.50 रुपये
13 फरवरी 2026
16
NRB Bearings Ltd
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 3.20
13 फरवरी 2026
17
Route Mobile Ltd
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 3 रुपये
13 फरवरी 2026
18
Shivalik Bimetal Controls Ltd
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 2 रुपये
13 फरवरी 2026
19
S H Kelkar and Company Ltd
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 1 रुपये
13 फरवरी 2026
20
Sonata Software Ltd
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 1.25 रुपये
13 फरवरी 2026
21
Sreeleathers Ltd
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 1  रुपये
13 फरवरी 2026
22
Suprajit Engineering Ltd-$
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 1.50 रुपये
13 फरवरी 2026
23
United Van Der Horst Ltd
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 0.20 रुपये
13 फरवरी 2026
24
VRL Logistics Ltd
13 फरवरी 2026
अंतरिम डिविडेंड - 5 रुपये
13 फरवरी 2026

डिविडेंड क्या होता है और टैक्स कैसे लगता है?

डिविडेंड कंपनी के मुनाफे का वह हिस्सा है, जिसे वह अपने शेयरधारकों में बांटती है। कंपनियां इसे अंतरिम, फाइनल या स्पेशल डिविडेंड के रूप में दे सकती हैं। डिविडेंड की राशि पर टैक्स शेयरधारक के हाथ में लगता है। अब कंपनियां डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स (DDT) नहीं देतीं।

अगर किसी रेजिडेंट व्यक्ति को एक वित्त वर्ष में 5,000 रुपये से अधिक डिविडेंड मिलता है, तो उस पर 10% TDS काटा जाता है। ऐसे में जिन निवेशकों की नजर डिविडेंड इनकम पर है, उनके लिए इन शेयरों में निवेश का यह आखिरी मौका हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Lenskart Share Price: Q3 में 71 गुना बढ़ा मुनाफा, जेफरीज ने बढ़ा दिया टारगेट प्राइस

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।