Get App

Dividend Stocks: इन 24 शेयरों में डिविडेंड पाने का आज आखिरी मौका, मझगांव डॉक से लेकर हिंदुस्तान कॉपर तक शामिल

Dividend Stocks: डिविडेंड का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए गुरुवार 12 फरवरी का दिन बेहद अहम रहने वाला है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, हिंदुस्तान कॉपर और महानगर गैस समेत करीब 24 कंपनियों के शेयरों को खरीदने का यह आखिरी मौका है, क्योंकि इसके बाद ये शेयर एक्स-डिविडेंड/रिकॉर्ड डेट पर पहुंच जाएंगे

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 9:23 AM
Dividend Stocks: इन 24 शेयरों में डिविडेंड पाने का आज आखिरी मौका, मझगांव डॉक से लेकर हिंदुस्तान कॉपर तक शामिल
Dividend Stocks: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने 7.5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है

Dividend Stocks: डिविडेंड का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए गुरुवार 12 फरवरी का दिन बेहद अहम रहने वाला है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, हिंदुस्तान कॉपर और महानगर गैस समेत करीब 24 कंपनियों के शेयरों को खरीदने का यह आखिरी मौका है, क्योंकि इसके बाद ये शेयर एक्स-डिविडेंड/रिकॉर्ड डेट पर पहुंच जाएंगे। रिकॉर्ड डेट वही तारीख होती है, जिसके आधार पर तय किया जाता है कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड मिलेगा। एक्स-डिविडेंड डेट आमतौर पर रिकॉर्ड डेट के आसपास ही होती है और उसी दिन से शेयर की कीमत डिविडेंड भुगतान को ध्यान में रखते हुए एडजस्ट हो जाती है।

डिविडेंड पाने के लिए क्या है जरूरी?

भारत में T+1 सेटलमेंट साइकिल लागू है। इसका मतलब है कि अगर कोई निवेशक रिकॉर्ड डेट (यहां 13 फरवरी) को शेयर खरीदता है, तो वह डिविडेंड पाने के लिए योग्य नहीं होगा। डिविडेंड का लाभ पाने के लिए निवेशकों के पास 12 फरवरी तक शेयर होना जरूरी है।

किन कंपनियों ने कितना डिविडेंड घोषित किया?

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने 7.5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 13 फरवरी तय की गई है और भुगतान 7 मार्च तक किया जाएगा। हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper) 1 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देगी। Esab India ने सबसे अधिक 25 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। MRF लिमिटेड ने 3 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। NMDC लिमिटेड ने 2.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। महानगर गैस लिमिटेड ने 12 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें