Dividend stocks : इन शेयरों ने डिविडेंड के ज़रिए दिया PPF और FD से भी ज्यादा रिटर्न, निवेशकों को 29% तक का मुनाफा

जब कंपनी मुनाफे में होती है तो वह अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान करती हैं। इसका फायदा सिर्फ निवेशकों को नहीं होता बल्कि कंपनी को भी होता है। दरअसल, डिविडेंड के चलते निवेशकों का कंपनी पर भरोसा बढ़ता है। इसके साथ ही, नए निवेशक कंपनी में निवेश के लिए आकर्षित होते हैं

अपडेटेड Apr 02, 2023 पर 10:04 PM
शेयर बाजार में कई निवेशक डिविडेंड वाले स्टॉक्स में निवेश करना पसंद करते हैं।

Dividend stocks : शेयर बाजार में कई निवेशक डिविडेंड वाले स्टॉक्स में निवेश करना पसंद करते हैं। डिविडेंड देने वाली कंपनियों में निवेश का फायदा यह है कि आप शेयर चढ़ने पर तो मुनाफा कमाएंगे ही, साथ ही डिविडेंड के ज़रिए भी मुनाफा कमा सकते हैं। वहीं, शेयर गिरने की स्थिति में डिविडेंड से नुकसान की भरपाई हो जाती है। जब कंपनी मुनाफे में होती है तो वह अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान करती हैं। इसका फायदा सिर्फ निवेशकों को नहीं होता बल्कि कंपनी को भी होता है। दरअसल, डिविडेंड के चलते निवेशकों का कंपनी पर भरोसा बढ़ता है। इसके साथ ही, नए निवेशक कंपनी में निवेश के लिए आकर्षित होते हैं।

अगर आप डिविडेंड वाले स्टॉक्स में निवेश करना चाहते हैं तो यहां हम कुछ ऐसे शेयरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने EPF, PPF और बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से भी ज्यादा मुनाफा कराया है। इन स्टॉक्स ने FY23 में कम से कम 29 फीसदी के डिविडेंड का भुगतान किया है।

Vedanta


वेदांता लिमिटेड ने 23 जुलाई 2001 से अब तक 39 बार डिविडेंड घोषित किए हैं। पिछले 12 महीनों में वेदांता लिमिटेड ने प्रति शेयर 81 रुपये का डिविडेंड जारी किया है। 275.30 रुपये के मौजूदा शेयर प्राइस के हिसाब से निवेशकों को 29.45 फीसदी का डिविडेंड दिया गया है।

Hindustan Zinc

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने 28 जून 2001 से अह तक 39 बार डिविडेंड घोषित किए हैं। पिछले 12 महीनों में कंपनी ने कुल मिलाकर 75 रुपये का डिविडेंड जारी किया है। जो कि मौजूदा शेयर प्राइस के हिसाब से 25.76 फीसदी होता है।

Coal India

कोल इंडिया लिमिटेड ने 18 फरवरी 2011 से 23 बार डिविडेंड घोषित किए हैं। पिछले 12 महीनों में कंपनी ने 23.25 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड जारी किया है। 213.25 रुपये के मौजूदा शेयर प्राइस के हिसाब से निवेशकों को लगभग 11 फीसदी का डिविडेंड हासिल हुआ है।

REC Ltd

REC लिमिटेड ने 8 सितंबर 2008 से 32 बार डिविडेंड की घोषणा की है। पिछले 12 महीनों में कंपनी ने अपने निवेशकों को 13.05 रुपये का डिविडेंड जारी किया है। मौजूदा शेयर प्राइस 115.45 के हिसाब से निवेशकों को 11.30 फीसदी का डिविडेंड मिला है। बोनस/स्प्लिट को एडजस्ट करने पर यह 10.26 फीसदी होता है।

ONGC

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 29 अगस्त 2000 से अब तक 54 बार डिविडेंड घोषित किए हैं। पिछले 12 महीनों में कंपनी ने कुल 14 रुपये का डिविडेंड दिया है। यानी निवेशकों को 9.27 फीसदी का डिविडेंड दिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।