Get App

Diwali Picks: शेयरखान की टॉप पिक्स जिनमें इस दिवाली से उस दिवाली तक हो सकती है बम्पर कमाई

बाजार में आने वाला करेक्शन इसकी सेहत के लिए अच्छा है,हर गिरावट में अच्छे शेयरों में खरीदारी की जानी चाहिए.

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2021 पर 9:33 AM
Diwali Picks: शेयरखान की टॉप पिक्स जिनमें इस दिवाली से उस दिवाली तक हो सकती है बम्पर कमाई

जोरदार लिक्विडिटी, अच्छी इकोनॉमिक रिकवरी और कॉर्पोरेट मुनाफे में जोरदार उछाल के चलते संवत 2077 निवेशकों के लिए शानदार साल रहा है। लेकिन अब निवेशको के लिए अब कुछ नियर टर्म चुनौतियां भी नजर आ रही है। इसमें एनर्जी और कमोडिटी की बढ़ती कीमतें और बाजार में बढ़े वैल्यूशन से जुड़ी चिंताएं शामिल हैं। लेकिन ब्रोकिंग फर्म शेयरखान इक्विटी बाजार को लेकर अभी भी पॉजिटव है। इसका मानना है कि बाजार में आने वाला कोई भी करेक्शन इसकी सेहत के लिए अच्छा है और हर गिरावट में अच्छे शेयरों में खरीदारी की जानी चाहिए।

आइए हम बताते हैं शेयरखान के वे पसंदीदा शेयर जिनमें संवत 2078 में हो सकती है जोरदार कमाई.

APL Apollo Tubes |कंपनी के जोरदार आउटलुक, मजबूत बैलेंस शीट और अच्छे बिजनेस मॉडल को देखते हुए शेयर खान इस स्टॉक पर काफी बुलिश है। लेकिन इसके साथ कुछ जोखिम भी जुड़े हुए हैं। जैसे कंस्ट्रक्शन और इंफ्रा प्रोजेक्ट की तरफ से मांग में कमी, स्टील की कीमतों में बढ़त इसकी कमाई पर असर डाल सकते हैं। इसके अलावा प्रतिस्पर्धा में बढ़ोत्तरी इसके वॉल्यूम पर नकारात्मक असर डाल सकती है।

Balrampur Chini Mills | कंपनी को शुगर इंडस्ट्री में घटते स्किलिकैलीटी का बड़ा फायदा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की कमाई में डिस्टिलरीज के बड़े योगदान से इसका मार्जिन में सुधार आएगा और मुनाफे में वित्त वर्ष 2021-24 की अवधि में सालाना आधार पर 19 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। आगे कंपनी के डिविडेंड पे आउट भी बढ़ता दिख सकता है।

दिवाली पर ICICI सिक्योरिटीज की इन 7 स्टॉक्स को खरीदने की सलाह

Divis Laboratories | वित्त वर्ष 2021-23 के बीच कंपनी की बिक्री और मुनाफे में सालाना आधार पर क्रमश: 24 फीसदी और 30 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। जिसको देखते हुए ये शेयर अच्छा दांव नजर आ रहा है।


ICICI Bank |आगे बैंक के रिटेल, सीवी और पर्सनल लोन कारोबार में तेजी आती दिख सकती है। इसके अलावा इसके कॉर्पोरेट सेगमेंट में अच्छी लेन ग्रोथ देखने को मिल सकती है।  जिसका इसर इस स्टॉक पर देखने को मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें