Dixon Tech share price : डिक्सन टेक की बढ़ सकती है मुश्किल, वीवो के साथ JV को मंजूरी में दिक्कत संभव

Dixon Tech share price : बता दें कि 6000 करोड़ रुपए के संदिग्ध फ्रॉड के मामले में वीवो,ऑप्पो और शाओमी की जांच चल रही है। चीन की वीवो के मामले में 2000 करोड़ रुपए के फ्रॉड का मामला है। डिक्सन और वीवो को अभी JV पर मंजूरी नहीं मिली है

अपडेटेड Dec 08, 2025 पर 12:51 PM
Story continues below Advertisement
मनीकंट्रोल को मिली जानकारी के मुताबिक SFIO वीवो के खिलाफ चार्जशीट फाइल करने वाला है। इस महीने के अंत तक फंड हेराफेरी के मामले में चार्जशीट संभव है

Dixon Tech share price : EMS सेक्टर में कंपनियों की दिक्कतें कम नहीं हो रही हैं। केन्स, PGEL के बाद अब चर्चा में डिक्सन में है। दरअसल डिक्सन और चीन की मोबाइल कंपनी वीवो के ज्वाइंट वेंचर को मंजूरी मिलने में दिक्कत आ सकती है। इसको लेकर मॉर्गन स्टैनली ने भी एक नोट जारी किया है। डिक्सन पर मॉर्गन स्टैनली के इस नोट में कहा गया है कि JV को मंजूरी में देरी हुई तो डिक्सन की मुश्किल बढ़ेगी। इस देरी से 2027 के लिए डिक्सन के ग्रोथ अनुमान पर असर संभव है। ज्वाइंट वेंचर में 1.8 से दो करोड़ मोबाइल यूनिट बनने हैं। डिस्कन ने पहली तिमाही में करीब एक तिहाई मोबाइल फोन इसी JV से बनने का गाइडेंस दिया था।

Dixon-Vivo JV को मंजूरी में दिक्कत संभव

मनीकंट्रोल को मिली जानकारी के मुताबिक SFIO (Serious Fraud Investigation Office) वीवो के खिलाफ चार्जशीट फाइल करने वाला है। इस महीने के अंत तक फंड हेराफेरी के मामले में चार्जशीट संभव है। बता दें कि 6000 करोड़ रुपए के संदिग्ध फ्रॉड के मामले में वीवो,ऑप्पो और शाओमी की जांच चल रही है। चीन की वीवो के मामले में 2000 करोड़ रुपए के फ्रॉड का मामला है। डिक्सन और वीवो को अभी JV पर मंजूरी नहीं मिली है। कॉमर्स और इंडस्ट्री मंत्रालय से प्रेस नोट-3 (PN3) मंजूरी नहीं मिली है। चीन की कंपनी के निवेश के चलते PN3 मंजूरी जरूरी है। ज्वाइंट वेंचर में डिक्सन की 51 फीसदी और वीवो की 49 फीसदी हिस्सेदारी है।


Indigo crisis : इंडिगो को पार्लियामेंट्री कमेटी भेज सकती है समन, एयर इंडिया और SpiceJet को भी मिली नोटिस

डिक्शन टेक की चाल पर नजर डालें तो ये शेयर 46 रुपए यानी 0.33 फीसदी की कमजोरी के साथ 13703 रुपए के आसपास नजर आ रहा है। आज का इसका दिन का लो 13,584 रुपए और दिन का हाई 13,988 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 182,838 शेयर और मार्केट कैप 83,081 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 5.95 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 महीने में 7.79 फीसदी की कमजोरी आई है। 1 साल में स्टॉक ने 21.41 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, 3 साल में इसने 228.99 फीसदी पॉजिटिव रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।