रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी डीएलएफ (DLF) बीएसई 100 इंडेक्स पर सबसे बड़ा गेनर रहा। आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 17 मार्च को काफी अधिक वॉल्यूम के साथ इसमें 4 प्रतिशत से अधिक की बढ़त देखने को मिली। स्टॉक ने एक मजबूत गैप-अप ओपनिंग दिखाई। इसके बाद ब्रॉडर मार्केट में वौलेटिलिटी के बावजूद लगातार दूसरे सत्र के लिए डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाते हुए एक तेजी के रुझान में कारोबार करता रहा। डीएलएफ में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में हायर हाई, हायर लो फॉर्मेशन बनाया। इसने जनवरी से बने ऊपरी सीमा से एक निर्णायक ब्रेकआउट दिखाया। इससे इसके और आगे बढ़ने की संभावना को बल मिलता है।
इसलिए स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 400 रुपये के निशान को पार करने की क्षमता है। इसके बाद ये दिसंबर 2022 के उच्च स्तर 420 रुपये के लेवल को भी पार सकता है।
डीएलएफ के शेयर एनएसई पर 375.25 रुपये पर बंद हुए। जो पिछले दिन की तुलना में 4.2 प्रतिशत अधिक रहा। इसमें 14 मार्च के निचले स्तर से 11 प्रतिशत से अधिक की बढ़त नजर आई।
ChartAnalytics.co.in. के Foram Chheda ने कहा "डीएलएफ में 412-418 रेंज में डबल-टॉप रेजिस्टेंस बनाने के बाद एक करेक्टिव रिट्रेसमेंट दिखा है। इस करेक्टिव मूव के बाद स्टॉक 50-, 100- और 200-डीएमए से नीचे फिसल गया। इस जोन में कई बार सपोर्ट लेने के बाद स्टॉक ने 345-350 रुपये के स्तर से रिबाउंड लेकर एक संभावित बॉटम बनाये रखने की कोशिश की है।"
वर्तमान में, 50- और 200-डीएमए को पार करने के बाद हमें लगता है कि स्टॉक 100-डीएमए को टेस्ट कर रहा है। जो कि वर्तमान में 376.25 रुपये पर नजर आ रहा है।
छेड़ा ने कहा कि 378 के ऊपर एक सार्थक मूव आने से DLF का स्टॉक 390-395 के स्तर चढ़ सकता है। इसमें 360-367 के जोन में अहम सपोर्ट नजर आ रहा है। निवेशकों को स्टॉक में 380 रुपये के ऊपर का स्तर आने पर ही खरीदारी करनी चाहिए
GEPL Capital के विज्ञान सावंत ने कहा, भाव में उतार-चढ़ाव के कारण इसमें बोलिंगर बैंड का विस्तार हुआ है। ये इसमें वोलैटिलिटी में वृद्धि का संकेत दे रहा है।
इस मोमेंटम के साथ उन्हें लगता है कि स्टॉक ऊपर चढ़ना जारी रखेगा। ये स्टॉक संभावित रूप से 400 रुपये और 420 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है। इसमें 355 रुपये का लेवल एक मजबूत सपोर्ट स्तर के रूप में काम करेगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )