Get App

DLF, Lodha समेत अन्य रियल्टी स्टॉक 6% तक लुढ़के, लेकिन ब्रोकरेज बुलिश, इन वजहों से आ सकती है रैली

Realty Stocks: आंकड़ों से पता चला है कि सितंबर 2024 में मुंबई में रिजस्टर्ड हाउसिंग यूनिट्स की संख्या सालाना 15 फीसदी घटकर 9111 यूनिट रह गई। इसकी एक वजह यह है कि खरीदारों ने पितृपक्ष में श्राद्ध को अशुभ मानते हुए खरीदारी में देरी की

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 03, 2024 पर 5:11 PM
DLF, Lodha समेत अन्य रियल्टी स्टॉक 6% तक लुढ़के, लेकिन ब्रोकरेज बुलिश, इन वजहों से आ सकती है रैली
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच आज 3 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी गई।

Realty Stocks: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच आज 3 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी गई। इस गिरावट का असर रियल एस्टेट सेक्टर के स्टॉक्स में भी देखने को मिला और DLF, Sobha, गोदरेज प्रॉपर्टीज और Lodha समेत अन्य रियल्टी शेयर 6% तक टूट गए। इसकी एक और वजह सितंबर में मुंबई में हाउसिंग यूनिट रजिस्ट्रेशन में गिरावट भी है। DLF के शेयरों में 5.38 फीसदी, Sobha के शेयरों में 1.81 फीसदी, गोदरेज प्रॉपर्टीज में 5.82 फीसदी और Lodha के शेयरों में 3.76 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

हाउसिंग यूनिट्स के रजिस्ट्रेशन में गिरावट की क्या है वजह?

आंकड़ों से पता चला है कि सितंबर 2024 में मुंबई में रिजस्टर्ड हाउसिंग यूनिट्स की संख्या सालाना 15 फीसदी घटकर 9111 यूनिट रह गई। इसकी एक वजह यह है कि खरीदारों ने पितृपक्ष में श्राद्ध को अशुभ मानते हुए खरीदारी में देरी की। इसके अलावा, राज्य चुनावों से पहले स्टांप ड्यूटी में कमी की उम्मीदों के कारण भी खरीदारों ने इंतजार करना बेहतर समझा।

रिजस्टर्ड यूनिट्स का कुल मूल्य भी सालाना 22 फीसदी घटकर लगभग 14600 करोड़ रुपये रह गया। इस साल अब तक मुंबई में 1.05 लाख यूनिट्स रजिस्टर्ड हुए हैं, जो सालाना 12 फीसदी की वृद्धि है, जबकि बिक्री मूल्य सालाना 6 फीसदी की वृद्धि के साथ 1.5 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें