फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी जेरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर निखिल कामत का कहना है कि बाजार में 2 अगस्त की गिरावट से निवेशकों को ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बेयर्स में बुल के मुकाबले ज्यादा नाटकीयता होती है। कामत ने अपने यह ट्वीट में यह बात कही। उनका कहना था कि बुरे वक्त में उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए और अच्छे वक्त में ज्यादा से ज्यादा फायदा लेने पर फोकस करना चाहिए।
