निफ्टी में गैपडाउन के बाद शॉर्ट नहीं करें, 24773/24838 के नीचे ही इंडेक्स में दिख सकती है गिरावट- वीरेंद्र कुमार

Nifty Strategy for Today:  Nifty पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 25119-25153 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 25210-25243/25289 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24957-25010 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24773/24838-24906 के लेवल पर दिख रहा है

अपडेटेड Jun 23, 2025 पर 8:41 AM
Story continues below Advertisement
Bank Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स में पुलबैक टिका तो 56398/56521 के लेवल भी संभव हैं। इसमें कमजोरी 55641-55810 के नीचे ही देखने को मिलेगी

Nifty Strategy for Today: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को बाजार में जोश नजर आया था। सेंसेक्स, निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे थे।मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स भी अच्छी बढ़त पर बंद हुए थे। बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही थी। सेंसेक्स 1046 प्वाइंट चढ़कर 82 हजार 408 पर बंद हुआ तो निफ्टी 319 प्वाइंट की छलांग लगाते हुए 25 हजार 112 पर क्लोज हुआ था। वहीं आज के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 25119-25153 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 25210-25243/25289 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24957-25010 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24773/24838-24906 के लेवल पर दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को निफ्टी पहला रेजिस्टेंस पार करने में सफल रहा था। इसने 25073 का लक्ष्य भी हासिल किया था। आंकड़े और हालात अब अलग हैं। वीकेंड के इवेंट भाव में नहीं हैं। लेकिन चार्ट/FIIs आंकड़े मजबूती दिखा रहे हैं, FIIs की कैश में खरीदारी और इंडेक्स प्लेसमेंट नजर आया है। इसमें 24900-25000 पर पुट राइटिंग दिखी। पहला बेस इसी से स्पॉन्सर हुआ है।

वीरेंद्र ने कहा कि क्रूड की चाल दिन में अहम साबित हो सकती है। इसमें गैपडाउन के बाद शॉर्ट नहीं करें, दोनों बेस पर पुलबैक के मौके खोजने चाहिए। वहीं रिवर्सल ट्रेड में सीधे नहीं कूदना चाहिए। उनके मुताबिक 24773/24838 के नीचे ही निफ्टी में गिरावट आयेगी। अगर ये 24773 के नीचे बंद हुए तो लॉन्ग सौदों से निकलना चाहिए। 24773/24838 (इंट्राडे क्लोजिंग) के नीचे 24569-24661 के लेवल संभव हैं।


Stock Market Live Updates- ईरान पर अमेरिका के हमले से ग्लोबल बाजारों में दबाव, गिफ्ट निफ्टी 130 प्वाइंट नीचे

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 56398-56521 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 56709/56868-56973 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 55641-55810 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 55341-55510 के स्तर पर दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि निफ्टी बैंक में तेज ब्रेकआउट मिला। ये 56000 के कॉल राइटर्स जोन के पार निकला। इसमें 56000 पर अब पुट राइटर्स का कब्जा नजर आ रहा है। इंडेक्स में 56500-57000 पर कॉल राइटर्स हावी नजर आये। क्रूड का बढ़ना बैंक और निफ्टी बैंक के पक्ष में नहीं रहेगा।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि देखना होगा कि 55641-55810-56000 पर इंडेक्स की चाल कैसी रहती है। ये जोन अगर शुरुआत में नहीं टूटा तो पुलबैक का मौका भी बन सकता है। पुलबैक टिका तो 56398/56521 के लेवल भी संभव हैं। इंडेक्स में कमजोरी 55641-55810 के नीचे ही देखने को मिलेगी

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

Sunil Gupta

Sunil Gupta

First Published: Jun 23, 2025 8:10 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।