Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया सपाट हुआ बंद, 86.50 से 87 रुपये के बीच रह सकता है USDINR स्पॉट प्राइस

Currency Exchange : आरबीआई द्वारा किसी भी हस्तक्षेप और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण रुपये को निचले स्तरों पर सपोर्ट मिल सकता है। इस हफ्ते आने वाले कोर PCE प्राइस इंडेक्स डेटा से पहले ट्रेडर सतर्क नजर आ सकते हैं

अपडेटेड Feb 24, 2025 पर 5:29 PM
Story continues below Advertisement
Dollar Rupee : उम्मीद है कि कमजोर घरेलू बाजारों और एफआईआई की लगातार हो रही निकासी के कारण रुपया निगेटिव रुझान के साथ कारोबार करेगा। अमेरिकी डॉलर में कोई भी रिकवरी रुपये पर भी असर डाल सकती है

Forex Market : डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसा की मामूली मजबूती के साथ 86.70 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, डॉलर सूचकांक में आई नरमी के कारण भारतीय रुपया आज 24 फरवरी को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे बढ़कर 86.58 पर खुला था। जबकि पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 86.7125 के स्तर पर बंद हुआ था। 21 फरवरी को RBI ने कहा था कि वह इस सप्ताह बैंकिंग प्रणाली में टिकाऊ नकदी लाने के लिए लंबी अवधि के डॉलर/रुपये की खरीद/बिक्री स्वैप का आरंभ करेगा। इस खबर के बाद आज शरुआती कारोबार में रुपए में तेजी आई थी। लेकिन ये तेजी कायम नहीं रह सकी और रुपया अपनी शुरुआती बढ़त गवां के सपाट बंद हुआ।

मिरे एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी का कहना है कि घरेलू बाजारों में छाई कमजोरी और एफआईआई की बिकवाली के दबाव के कारण भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरकर बंद हुआ। हालांकि,अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में गिरावट और कच्चे तेल की कमजोर कीमतों ने गिरावट को कम रखने में मदद की। अमेरिका से आए निराशाजनक आर्थिक आंकड़ों के बीच अमेरिकी डॉलर में गिरावट आई है।

हमें उम्मीद है कि कमजोर घरेलू बाजारों और एफआईआई की लगातार हो रही निकासी के कारण रुपया निगेटिव रुझान के साथ कारोबार करेगा। अमेरिकी डॉलर में कोई भी रिकवरी रुपये पर भी असर डाल सकती है। हालांकि,आरबीआई द्वारा किसी भी हस्तक्षेप और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण रुपये को निचले स्तरों पर सपोर्ट मिल सकता है। इस हफ्ते आने वाले कोर PCE प्राइस इंडेक्स डेटा से पहले ट्रेडर सतर्क नजर आ सकते हैं। USDINR स्पॉट प्राइस के 86.50 रुपये से 87 रुपये के बीच कारोबार करने की उम्मीद है।


Market outlook: लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट रही जारी, नियर टर्म में कमजोरी कायम रहने की उम्मीद

करेंसी मार्केट के साथ ही 24 फरवरी को भारतीय इक्विटी इंडेक्स भी कमजोर रुख के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी 22,550 के आसपास बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 856.65 अंक या 1.14 फीसदी गिरकर 74,454.41 पर और निफ्टी 242.55 अंक या 1.06 फीसदी गिरकर 22,553.35 पर बंद हुआ है।

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।