Currency Check : शुक्रवार 25 अप्रैल को भारतीय रुपया 85.27 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 17 पैसे कमजोर होकर 85.44 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ है। मिरे एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी का कहना है कि कमजोर घरेलू बाजार और जियो-पोलिटिकल तनाव के कारण भारतीय रुपए में गिरावट आई। अमेरिकी डॉलर में लौटी मजबूती ने भी रुपए पर दबाव डाला है। अमेरिका में आए ताजे घरेलू बिक्री के आंकड़े पूर्वानुमान से कम रहे हैं।
अनुज चौधरी को उम्मीद है कि बढ़ते जियो-पोलिटिकल तनाव और घरेलू बाजारों में कमजोरी के बीच रुपया निगेटिव रुझान के साथ कारोबार करेगा। हालांकि, एफआईआई की तरफ से हो रही लगातार खरीदारी और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी रुपये में किसी तेज गिरावट को रोक सकती है। USDINR स्पॉट प्राइस के 85 रुपये से 85.90 रुपये के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।
करेंसी मार्केट की तरह ही आज इक्विटी मार्केट भी दबाव में रहा। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में काफी प्रेशऱ दिखा। सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे हैं। IT को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए हैं। रियल्टी, PSE और फार्मा शेयरों में गिरावट रही। एनर्जी मेटल और ऑटो इंडेक्स भी गिरकर बंद हुए। हालंकि IT इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
निफ्टी 207 प्वाइंट गिरकर 24,039 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 589 प्वाइंट गिरकर 79,213 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 537 प्वाइंट गिरकर 54,664 पर बंद हुआ है। मिडकैप 1,400 प्वाइंट गिरकर 53,570 पर बंद हुआ है। आज निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में गिरावट रही। जबकि निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट रही।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।