Get App

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले सपाट बंद हुआ रुपया, USDINR स्पॉट के 87 से 87.60 रुपये के दायरे में रहने की उम्मीद

Currency Exchange : घरेलू बाज़ारों से मिल रहे कमजोर संकेतों और FII की ओर से लगातार हो रही बिकवाली के दबाव के बीच भारतीय रुपया आज अमेरिकी डॉलर के मुक़ाबले और कमज़ोर हुआ है। महीने के अंत में डॉलर में आई मजबूती और आयातकों की ओर से बढ़ी मांग ने भी रुपये पर दबाव डाला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2025 पर 4:00 PM
Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले सपाट बंद हुआ रुपया, USDINR स्पॉट के 87 से 87.60 रुपये के दायरे में रहने की उम्मीद
करेंसी बाजार की तरह ही इक्विटी बाजार की चाल भी आज सपाट रही है। फरवरी सीरीज में बाजार निगेटिव रिटर्न के साथ बंद हुआ है

Forex Market : भारतीय रुपया मंगलवार की 87.20 के क्लोजिंग की तुलना में गुरुवार को 87.19 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे मजबूत होकर बंद हुआ है। रुपए की शुरुआत भी आज कमजोरी के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे की कमजोरी के साथ 87.25 के स्तर पर खुला था। वहीं पिछले कारोबारी सत्र में ये 87.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

मिरे एसेट शेयरखान में रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी का कहना है कि घरेलू बाज़ारों से मिल रहे कमजोर संकेतों और FII की ओर से लगातार हो रही बिकवाली के दबाव के बीच भारतीय रुपया आज अमेरिकी डॉलर के मुक़ाबले और कमज़ोर हुआ है। महीने के अंत में डॉलर में आई मजबूती और आयातकों की ओर से बढ़ी मांग ने भी रुपये पर दबाव डाला है। उम्मीद है कि घरेलू बाज़ारों में जारी कमज़ोरी और FII की ओर से लगातार हो रही निकासी के कारण रुपया नकारात्मक रुख़ के साथ कारोबार करता दिखेगा। अमेरिकी डॉलर में किसी और तेजी से भी रुपये पर दबाव पड़ सकता है। हालांकि, RBI द्वारा किसी तरह का हस्तक्षेप और कच्चे तेल की कीमतों में कमज़ोरी से रुपये को निचले स्तरों पर सहारा मिल सकता है।

कंरेंसी ट्रेडर्स को अब अमेरिकी GDP आंकड़ों का इंतजार रहेगा। कोर PCE प्राइस इंडेक्स डेटा जारी होने से पहले निवेशक सतर्क रह सकते हैं। USDINR स्पॉट प्राइस के 87 से 87.60 रुपये के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें