Forex Market : डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे कमजोर होकर 86.71 के स्तर पर बंद हुआ है। वही, कल इसकी क्लोजिंग 86.66 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर हुई थी। एलकेपी सिक्योरिटीज में वीपी रिसर्च एनालिस्ट,कमोडिटी और करेंसी जतिन त्रिवेदी ने कहा कि डॉलर इंडेक्स के 106.60 के स्तर पर गिरने के बावजूद रुपया करीब 0.05 रुपये कमजोर होकर 86.70 के आसपास कारोबार करता दिखा। एफआईआई की बिकवाली जारी रहने से भारतीय मुद्रा पर दबाव बना हुआ है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात करों में संभावित कटौती की रिपोर्ट ने भी रुपये पर और दबाव डाला है,क्योंकि इससे ट्रेड बैलेंस प्रभावित हो सकता है।
