Dolly Khanna Portfolio: शेयर बाजार की दिग्गज निवेशकों में से एक डॉली खन्ना के निवेश वाली न्यूज मीडिया कंपनी, न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) ने सिर्फ पिछले तीन महीनों में अपने निवेशकों का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
Dolly Khanna Portfolio: शेयर बाजार की दिग्गज निवेशकों में से एक डॉली खन्ना के निवेश वाली न्यूज मीडिया कंपनी, न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) ने सिर्फ पिछले तीन महीनों में अपने निवेशकों का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
NDTV के शेयर पिछले कुछ दिनों में अडानी ग्रुप की तरफ से अधिग्रहण की कोशिशों को लेकर सुर्खियों में हैं। अडानी ग्रुप ने मंगलवार 23 अगस्त की शाम में NDTV के करीब 29 फीसदी शेयरों के अधिग्रहण का ऐलान किया और कंपनी के 26 फीसदी अतिरिक्त शेयरों को खरीदने के लिए एक ओपन ऑफर पेश किया।
अडानी ग्रुप के इस ऐलान के बाद से NDTV के शेयरों में पिछले 2 दिनों से लगातार 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। BSE पर गुरुवार 25 अगस्त को NDTV के शेयर 5 फीसदी उछलकर 403.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ, जो इसका पिछले 14 सालों का सबसे उच्चतम स्तर है।
इस साल 251% की तेजी
इसके साथ ही NDTV के शेयर पिछले एक महीने में करीब 55 फीसदी चढ़ चुके हैं, जबकि पिछले 3 महीने में इसने अपने निवेशकों को 156 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। वहीं साल 2022 की शुरुआत से बात करें तो अब तक यह शेयर करीब 251 फीसदी ऊपर चढ़ चुका है।
निवेश पर असर
अगर किसी निवेशक ने 1 जनवरी 2022 को NDTV के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया हुआ होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये बढ़कर 3.51 लाख रुपये हो गए होते। वहीं अगर किसी निवेशक ने सिर्फ 3 महीने पहले यानी 25 मई को NDTV के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाया होता तो आज उसका पैसा बढ़कर 2.5 लाख रुपये हो गया होता। एक महीने पहले NDTV के शेयरों में 1 लाख रुपये निवेश वाले निवेशकों का पैसा भी आज बढ़कर करीब 1.55 लाख रुपये होता।
क्यों आ रही स्टॉक में तेजी?
पिछले एक साल से ज्यादा समय से एनडीटीवी और अडानी ग्रुप की इस डील की चर्चा की वजह से एनडीटीवी के शेयरों में तेजी का रुख बना हुआ है। प्रणव रॉय और राधिका रॉय की एनडीटीवी में 32.26 फीसदी हिस्सेदारी है। अडानी ग्रुप ने एनडीटीवी में हिस्सेदारी रखने वाले एक दूसरी कंपनी आरआरपीआर से इनडायरेक्टली 29.18 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की है। फिर, उसने ओपन ऑफर का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि उसे 38.55 फीसदी पब्लिक शेयरहोल्डर्स से 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदनी होगी। प्रणव और राधिका एनडीटीवी के फाउंडर्स और प्रमोटर हैं।
डॉली खन्ना की हिस्सेदारी
जून तिमाही तक के आंकड़ों के मुताबिक, डॉली खन्ना के पास NDTV के कुल 6,45,276 शेयर या करीब 1 फीसदी हिस्सेदारी है। हालांकि मार्च तिमाही के अंत में उनके पास NDTV की 1.29 फीसदी हिस्सेदारी (8,32,228 शेयर) थे। इसका मतलब जून तिमाही के दौरान उनकी NDTV में अपनी 0.29 फीसदी घटाई है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।