Get App

Dolly Khanna Shares: इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 3 महीने में निवेशकों को कराया 150% का मुनाफा, जानिए क्यों आ रही इसमें तेजी?

Dolly Khanna Portfolio: शेयर बाजार की दिग्गज निवेशकों में से एक डॉली खन्ना के निवेश वाली न्यूज मीडिया कंपनी, न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) ने पिछले तीन महीनों में 156% रिटर्न दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 25, 2022 पर 6:06 PM
Dolly Khanna Shares: इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 3 महीने में निवेशकों को कराया 150% का मुनाफा, जानिए क्यों आ रही इसमें तेजी?
Dolly Khanna के पास NDTV के कुल 6,45,276 शेयर या करीब 1 फीसदी हिस्सेदारी है

Dolly Khanna Portfolio: शेयर बाजार की दिग्गज निवेशकों में से एक डॉली खन्ना के निवेश वाली न्यूज मीडिया कंपनी, न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) ने सिर्फ पिछले तीन महीनों में अपने निवेशकों का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

NDTV के शेयर पिछले कुछ दिनों में अडानी ग्रुप की तरफ से अधिग्रहण की कोशिशों को लेकर सुर्खियों में हैं। अडानी ग्रुप ने मंगलवार 23 अगस्त की शाम में NDTV के करीब 29 फीसदी शेयरों के अधिग्रहण का ऐलान किया और कंपनी के 26 फीसदी अतिरिक्त शेयरों को खरीदने के लिए एक ओपन ऑफर पेश किया।

अडानी ग्रुप के इस ऐलान के बाद से NDTV के शेयरों में पिछले 2 दिनों से लगातार 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। BSE पर गुरुवार 25 अगस्त को NDTV के शेयर 5 फीसदी उछलकर 403.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ, जो इसका पिछले 14 सालों का सबसे उच्चतम स्तर है।

इस साल 251% की तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें