Multibagger Penny Stocks: चार साल में 6187% रिटर्न, इस मल्टीबैगर पर डॉली खन्ना का भी आया दिल, खरीदे शेयर

multibagger,multibagger stocks,penny stocks,POCL Enterprises,POCL Enterprises share price,POCL Enterprises shares,POCL Enterprises stocks,dolly khanna,dolly khanna portfolio,dolly khanna portfolio stocks,moneycontrol,moneycontrol hindi,business news in hindi,dolly khanna portfolio multibagger stocks,मल्टीबैगर स्टॉक्स, पेनी स्टॉक्स, डॉली खन्ना,डॉली खन्ना पोर्टफोलियो,डॉली खन्ना पोर्टफोलियो स्टॉक्स, पीओसीएल एंटरप्राइजेज, पीओसीएल एंटरप्राइजेज शेयर प्राइस,

अपडेटेड Nov 29, 2024 पर 10:57 PM
Multibagger Penny Stocks: डॉली खन्ना ने सितंबर तिमाही में एक ऐसे स्टॉक पीओसीएल एंटरप्राइजेज (POCL Enterprises) को भी शामिल किया है, जिसने चार ही साल में निवेशकों की पूंजी को 6187 फीसदी से अधिक बढ़ा दिया।

Multibagger Penny Stocks: डॉली खन्ना ने सितंबर तिमाही में एक ऐसे स्टॉक पीओसीएल एंटरप्राइजेज (POCL Enterprises) को भी अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है, जिसने चार ही साल में निवेशकों की पूंजी को 6187 फीसदी से अधिक बढ़ा दिया। चार साल ही नहीं बल्कि एक साल में भी इसने ताबड़तोड़ स्पीड से निवेश पांच गुना से अधिक कर दिया है। आज की बात करें तो आज भी यह 2 फीसदी की तेजी के साथ 215.65 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ। यह इसके शेयरों का रिकॉर्ड हाई है।

कैसी रही POCL Enterprises के शेयरों की चाल?

पीओसीएल एंटरप्राइजेज के शेयर करीब चार साल पहले 6 नवंबर 2020 को महज 3.43 रुपये में मिल रहे थे और अब यह 215.65 रुपये में है यानी कि चार साल में निवेशकों की पूंजी 6187 फीसदी से अधिक बढ़ गई। एक साल में भी बात करें तो पिछले साल 30 नवंबर 2023 को यह 39 रुपये के भाव पर थे यानी कि एक साल में निवेशकों की पूंजी इसने करीब 453 फीसदी बढ़ा दी है।


Dolly Khanna Portfolio में कितना लगाया है दांव?

बीएसई पर मौजूद शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक डॉली खन्ना ने सितंबर तिमाही में पीओसीएल एंटरप्राइजेज को इस शेयर को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। उनके पोर्टफोलियो में इसके 1.4 करोड़ रुपये के 62,865 शेयर हैं जो कंपनी की 1.1 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। अब कंपनी की बात करें तो लेड ऑक्साइड और जिंक ऑक्साइड जैसे मेटलिक ऑक्साइड, पीवीसी स्टेबलाइजर्स और जिंक मेटल, लेड मेटल बनाती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर इसका नेट प्रॉफिट 191 फीसदी उछलकर 9.62 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 10 फीसदी बढ़कर 372.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Zomato Shares: QIP बंद, शेयर धड़ाम, इश्यू में इसने लगाए सबसे अधिक पैसे

Cipla Block Deal: एक बार फिर सिप्ला के प्रमोटर्स बेचेंगे शेयर, इस बार यह फ्लोर प्राइस हुआ है तय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।