Tariff War: ट्रंप ने नहीं लगाया टैरिफ तो 8% उछले ये ऑटो स्टॉक्स, समझें कनेक्शन

Tariff War: कुछ दिनों पहले डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको से आने वाली सभी चीजों और कनाडा की अधिकतर चीजों पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। हालांकि अब इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। इसके चलते घरेलू मार्केट में कुछ ऑटो एंसिलरी स्टॉक्स रॉकेट बन गए। जानिए दोनों के बीच कनेक्शन क्या है?

अपडेटेड Feb 04, 2025 पर 12:38 PM
Story continues below Advertisement
ट्रंप के बदले मूड पर सोना बीएलडब्ल्यू (Sona BLW), भारत फोर्ज (Bharat Forge) और समवर्धन मदरसन (Samvardhana Motherson) जैसे अहम ऑटो एंसिलरी स्टॉक्स रॉकेट बन गए और आठ फीसदी तक उछल गए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको और कनाडा पर 25 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के फैसले को फिलहाल टाल दिया है। इसके चलते दुनिया भर के मार्केट ने राहत की सांस लगी और घरेलू स्टॉक मार्केट में भी रौनक लौटी। ट्रंप के इस बदले मूड पर सोना बीएलडब्ल्यू (Sona BLW), भारत फोर्ज (Bharat Forge) और समवर्धन मदरसन (Samvardhana Motherson) जैसे अहम ऑटो एंसिलरी स्टॉक्स रॉकेट बन गए और आठ फीसदी तक उछल गए। समवर्धन मदरसन के शेयर फिलहाल 7.2 फीसदी उछलकर ₹139.98, सोना बीएलडब्ल्यू 6.9 फीसदी उछलकर ₹519 और भारत फोर्ज के शेयर 3.6 उछलकर ₹1,180 पर पहुंच गए।

Donald Trump के ऐलान पर शेयर क्यों बने रॉकेट?

ब्रोकरेज फर्म एलारा सिक्योरिटीज के मुताबिक भारत मेक्सिको को 65.6 करोड़ डॉलर के ऑटो पार्ट्स निर्यात करता है जो इसके 2120 करोड़ डॉलर के कुल निर्यात का 3 फीसदी है। मुख्य रूप से इनमें फॉर्जिंग्स और कास्टिंग्स जैसे मेटलर्जिकल पार्ट्स होते हैं। समवर्धन मदरसन की बात करें तो इसके रेवेन्यू का करीब 4 फीसदी हिस्सा मेक्सिको से आता है। एलारा का मानना है कि अगर टैरिफ लगता है तो कंपनी इससे बचने के लिए अपना कारोबार वहां से समेट सकती है। अब सोना बीएलडब्ल्यू की बात करें तो इसका 2 फीसदी रेवेन्यू मेक्सिको से आता है जो इसके लिए एक एसेंबली हब के रूप में काम करता है। ब्रोकरेज के् मुताबिक अगर ट्रंप टैरिफ लगाते हैं तो चूंकि कंपनी का अधिकतर वैल्यू एडीशन भारत में ही होता है तो प्रोडक्शन अमेरिकी फैसिलिटी में शिफ्ट हो सकती है।


30 दिनों के लिए टल गया है फैसला

कुछ दिनों पहले डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको से आने वाली सभी चीजों और कनाडा की अधिकतर चीजों पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। हालांकि एनर्जी प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी की छूट दी गई। इसके अलावा चीन की चीजों पर पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने पर भी विचार हुआ। मेक्सिको और कनाडा के नेताओं से बातचीत के बाद अब सोमवार की रात ट्रंप ने ऐलान किया कि कनाडा और मेक्सिको से आयात पर टैरिफ को 30 दिनों तक के लिए टाल दिया गया है।

FII vs DII: डीआईआई करेंगे मार्केट की ड्राइविंग? विदेशी निवेशकों से अब बस इतना ही पीछे

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।