दवा कंपनी सिप्ला के शेयर के लिए ब्रोकरेजेस ने टारगेट प्राइस घटा दिया है। रेटिंग भी डाउनग्रेड की है। ऐसे में शेयर में गिरावट देखने को मिल सकती है। दरअसल कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि वह एक जरूरी दवा लैनरियोटाइड की मैन्युफैक्चरिंग को कुछ समय के लिए रोक रही है। कंपनी उस फैसिलिटी में सुधार करना चाहती है, जहां यह दवा बनती है और जिसमें USFDA को कुछ खामियां मिली हैं।
