दरों पर फेड के फैसले से पहले बाजार में तेजी के साथ कारोबार होता हुआ दिखाई दे रहा है। निफ्टी के कदम 25000 की तरफ बढ़ते हुए दिखाई दिये। हालांकि दिग्गजों के मुकाबले मिडकैप-स्मॉलकैप में जोश ज्यादा देखने को मिला। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने डॉ रेड्डीज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने कोलगेट पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए ल्यूपिन पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने वी2 रिटेल लिमिटेड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Dr Reddy's
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Dr Reddy's स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 6850 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 169 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 210/235 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 100 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Coforge पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Coforge में 6361 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 6540 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 6268 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Lupin
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने Lupin पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Lupin में 1914 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1950 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1880 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः V2 Retail Ltd
मार्केट एक्सपर्ट संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से V2 Retail Ltd का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि V2 Retail Ltd के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 915 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 1250 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )