Get App

चढ़ते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक लेने से होगी तगड़ी कमाई

Dr Reddy's के स्टॉक में Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 6850 के स्ट्राइक वाली कॉल 169 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 210/235 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 100 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 31, 2024 पर 11:35 AM
चढ़ते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक लेने से होगी तगड़ी कमाई
V2 Retail पर मार्केट एक्सपर्ट संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 915 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

दरों पर फेड के फैसले से पहले बाजार में तेजी के साथ कारोबार होता हुआ दिखाई दे रहा है। निफ्टी के कदम 25000 की तरफ बढ़ते हुए दिखाई दिये। हालांकि दिग्गजों के मुकाबले मिडकैप-स्मॉलकैप में जोश ज्यादा देखने को मिला। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने डॉ रेड्डीज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने कोलगेट पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए ल्यूपिन पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने वी2 रिटेल लिमिटेड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Dr Reddy's

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Dr Reddy's स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 6850 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 169 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 210/235 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 100 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Coforge

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Coforge पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Coforge में 6361 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 6540 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 6268 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें