डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ब्रेकआउट के कगार पर, जानिए स्टॉक पर क्या है एसबीआई सिक्योरिटीज की सलाह

Pharma Stocks: बुधवार को स्टॉक में 50-डे एवरेज वॉल्यूम से ज्यादा वॉल्यू देखने को मिला जो वास्तविक ब्रेकआउट से पहले एक्यूमुलेशन होने का संकेत है। स्टॉक अपने शॉर्ट और लॉन्गटर्म मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। दोनों बढ़त के मूड में हैं। यह एक तेजी का संकेत है। डेली आरएसआई और स्टोचैस्टिक ने भी तेजी का क्रॉसओवर दिया है

अपडेटेड Jan 25, 2024 पर 2:00 PM
Story continues below Advertisement
डेली आरएसआई और स्टोचैस्टिक ने भी तेजी का क्रॉसओवर दिया है। डेली आरएसआई 13 कारोबारी सत्रों में पहली बार 60 अंक से ऊपर चला गया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Pharma Stocks : डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड के शेयर डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट के कगार पर हैं। ये वास्तविक ब्रेकआउट से पहले हो रहे एक्युमुलेशन का संकेत है। एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के स्टॉक ने 24 अगस्त, 2023 को 5,990 रुपए का हाई हिट किया और उसके बाद से यह कंसोलीडेट हो रहा है। अक्टूबर 2023 में 5,205 रुपए के स्तर पर कंसोलीडेशन थम गया था और उसके बाद से इस स्टॉक में हायर टॉप और हायर बॉटम का क्रम देखने को मिला था। स्टॉक इस समय डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट के कगार पर है। ये ट्रेंडलाइन अगस्त 2023 से स्विंग हाई से जोड़कर बनाई गई थी।

    सुदीप शाह ने आगे कहा कि बुधवार को स्टॉक में 50-डे एवरेज वॉल्यूम से ज्यादा वॉल्यूम देखने को मिला जो वास्तविक ब्रेकआउट से पहले एक्यूमुलेशन (संग्रह) होने का संकेत है। स्टॉक अपने शॉर्ट और लॉन्गटर्म मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। दोनों बढ़त के मूड में हैं। यह एक तेजी का संकेत है। डेली आरएसआई और स्टोचैस्टिक ने भी तेजी का क्रॉसओवर दिया है। डेली आरएसआई 13 कारोबारी सत्रों में पहली बार 60 अंक से ऊपर चला गया है।

    डेरिवेटिव आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी सीरीज फ्यूचर्स में 4.28 फीसदी की बढ़त के साथ भारी शॉर्ट-कवरिंग देखने को मिली है। करेंट, नेक्स्ट और फार सीरीज में कुल ओपन इंटरेस्ट (ओआई) में भी 3.33 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है। कॉल ओपन इंटरेस्ट 6,000 और 6,100 स्ट्राइक पर केंद्रित है, जबकि 5,800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट ओपन इंटरेस्ट है।


    चीन के एक फैसले ने मेटल शेयरों को दिया बूस्टर डोज, ब्रोकरेज ने दी ये सलाह

    ऑप्शन चेन के विश्लेषण से पता चलता है कि 6,200 से 5,600 CE स्ट्राइक में या तो कॉल बाइंग या कॉल शॉर्ट-कवरिंग हुई है। ये तेजी का संकेत है। पुट साइड पर 6,100 -5,400 स्ट्राइक रेंज में पुट राइटिंग या पुट लॉन्ग कवरिंग देखने को मिली है।

    सुदीप शाह की सलाह है कि डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज 5,910-5,850 रुपए के जोन में एक्युमुलेशन (संग्रह) करना चाहिए। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 6,200-6,300 रुपए के स्तर देखने को मिल सकता है। इस खरीदारी के लिए 5,700 रुपए पर स्टॉप-लॉस लगाएं।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।