Brokerage views : डॉ. रेड्डीज ने तीसरी तिमाही में अपना अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही रेवेन्यू दर्ज किया है। इसमें सबसे ज्यादा योगदान कैंसर की दवा रेवलिमिड की उम्मीद से ज्यादा बिक्री की रही है। जबकि कंपनी के अमेरिकी और भारतीय कारोबार की कमाई पर दबाव देखने को मिला है। डॉ. रेड्डीज ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मजबूत कमाई की है। लेकिन इस कमाई में ब्लॉकबस्टर कैंसर की जेनेरिक दवा रेवलिमिड (Revlimid) के उम्मीद से ज्यादा योगदान ने अमेरिका और भारत में कंपनी के बेसिक कारोबार की बिक्री को धीमा कर दिया है। ऐसे में कंपनी की कैंसर की दवा रेवलिमिड पर अत्यधिक निर्भरता के कारण ब्रोकरेज कंपनियों की तरफ से इस स्टॉक में सावधानी बरती जा रही है।
