Get App

HNIs की खरीदारी के चलते Dealing Rooms में आज इस स्टॉक में हुई पोजीशनल खरीदारी

Dealers को लगता है कि इस स्टॉक में 75 से 77 रुपये के positonal target दिखेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 11, 2021 पर 4:07 PM
HNIs की खरीदारी के चलते Dealing Rooms में आज इस स्टॉक में हुई पोजीशनल खरीदारी

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन 2 बजे से बाजार बंद होने तक खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही मिडकैप सेगमेंट में डीलिंग रूम किस स्टॉक पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-

यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स द्वारा इस स्टॉक में BTST strategy यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है। Dealers को उम्मीद है कि इस स्टॉक में 155-156 के levels देखने को मिल सकते हैं। वहीं Iron ore की कीमतें चीन के ट्रेड में rebound हुई हैं। इस स्टॉक में Oct series में  Short covering होती हुई नजर आई है।

BHEL

यतिन ने कहा कि आज दूसरे स्टॉक के रूप में डीलिंग रूम्स में इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी गई क्योंकि HNIs आज के कारोबार में इसमें buyers की भूमिका निभा रहे हैं। इस स्टॉक में Open interest 8% अप नजर आया है जबकि fresh longs बनते नजर आये हैं। वहीं Dealers को उम्मीद है कि इस स्टॉक में positonal target के रूप में 75-77 के लेवल आते हुए दिखेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें