Get App

यूस फेड के रुख के चलते वैल्यू स्टॉक की तरफ बढ़ा निवेशकों का रुझान- Chris Wood

पिछले गुरुवार को यूएस फेड के एक अधिकारी James Bullard ने कहा था कि 1 जुलाई तक फेडरल फंड रेट्स में 1 फीसदी तक की बढ़त होनी चाहिए.

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 18, 2022 पर 11:46 AM
यूस फेड के रुख के चलते वैल्यू स्टॉक की तरफ बढ़ा निवेशकों का रुझान- Chris Wood
नवंबर के मध्य से वैल्यू स्टॉक में ग्रोथ स्टॉक्स की तुलना में 16.1 फीसदी बढ़कर प्रदर्शन किया है

Jefferies के ग्लोबल हेड इक्विटी स्ट्रैटजी Christopher Wood का कहना है कि यूएस फेड बढ़ती महंगाई पर नियत्रंण के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की तैयारी में है। ऐसे मे निवेशकों का रुझान ग्रोथ स्टॉक से घटकर वैल्यू स्टॉक की तरफ बढ़ रहा है। Christopher Wood ने जैफरीज Greed & Fear रिपोर्ट में यह बातें कही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इक्विटी मार्केट में ग्रोथ से वैल्यू स्टॉक की तरफ निवेशकों के रुझान में यह बदलाव ज्यादा साफ होकर सामने आ रहा है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नवंबर के मध्य से वैल्यू स्टॉक में ग्रोथ स्टॉक्स की तुलना में 16.1 फीसदी बढ़कर प्रदर्शन किया है।

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि क्रेडिट स्प्रेड में बढ़त के साथ मनीमार्केट यह मानकर चल रहा है कि 2022 में यूएस फेड अपनी दरों में 1.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है और यह प्रक्रिया तब तक जारी रह सकती है जब तक यूएस फेड महंगाई को लेकर निश्चित नहीं हो जाता। पिछले शुक्रवार को यूएस हाई यील्ड कॉर्पोरेट बॉन्ड यील्ड स्प्रेड बढ़कर 3.67 फीसदी पर पहुंच गया। ये 2020 के बाद का सबसे हाई लेवल है। वर्तमान में यह पिछले दिसंबर के 2.7 फीसदी से बढ़कर 3.56 फीसदी पर नजर आ रहा है।

जैफरीज का मानना है कि बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए फेड अपनी रूख में कड़ाई ला सकता है और मार्च की नीति में ब्याज दरों में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें