शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जिसमें खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी होगी कमाई
Sanofi India पर खरीदारी की राय देते हुए Angel One के समीत चव्हाण ने इसमें 5798 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। समित का कहना है कि इसमें 6250 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। वहीं दूसरी तरफ GSPL पर Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने 310 रुपये के लक्ष्य के लिए 285 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी है
सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में नया हफ्ता में तीन नये खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते 3 हफ्ते के विजेताओॆ के बीच मुकाबला है। इस हफ्ते हमारे साथ Angel One के समीत चव्हाण, Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री और Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी के बीच मुकाबला हो रहा है। आज बाजार का मूड बिगड़ गया है। इसक बावजूद ज्यादातर एक्सपर्ट्स ने बाजार में खरीदारी का नजरिया अपनाया है। Angel One के समीत चव्हाण ने Sanofi India पर खरीदारी की राय दी है। जबकि Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने GSPL पर भी बुलिश नजरिये के साथ खरीदारी करने को कहा है।
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Angel One के समीत चव्हाण का कमाईवाला स्टॉकः BUY Sanofi India
समीत चव्हाण ने कहा कि इसमें 5798 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 6250 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 5570 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला शेयरः BUY GSPL
अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 285 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 310 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 277 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Aster DM
प्रदीप होतचंदानी ने कहा कि इस स्टॉक में 234 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 222 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 260 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Angel One के समीत चव्हाण का कमाईवाला स्टॉकः BUY Symphony
समीत चव्हाण ने कहा कि इसमें 1146 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1240 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1100 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला शेयरः BUY NHPC
अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 38.9 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 43 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 37.7 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY P&G Health
प्रदीप होतचंदानी ने कहा कि इस स्टॉक में 4720 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 4590 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 5050 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Angel One के समीत चव्हाण का कमाईवाला स्टॉकः BUY IndusInd Bank
समीत चव्हाण ने कहा कि इसमें 1088 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1135 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1064 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला शेयरः BUY PB Fintech
अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 556 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 610 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 540 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY RHI Magnetia
प्रदीप होतचंदानी ने कहा कि इस स्टॉक में 642 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 609 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 690 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।