Get App

EaseMyTrip Block deal: प्रमोटर की 8.5% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी, 25 सितंबर को हो सकती है 580 करोड़ की ब्लॉक डील

EaseMyTrip के ब्लॉक डील के लिए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस 38 रुपये रहने की उम्मीद है, जिससे कुल ट्रांजेक्शन वैल्यू करीब 580 करोड़ रुपये होगा। मनीकंट्रोल द्वारा भेजे गए ईमेल के जवाब में ईजमाईट्रिप के CEO पिट्टी ने कहा कि वे अपने ब्रोकर मोतीलाल एंड SMC के माध्यम से शेयरों का एक ब्लॉक बेचेंगे

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 24, 2024 पर 6:39 PM
EaseMyTrip Block deal: प्रमोटर की 8.5% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी, 25 सितंबर को हो सकती है 580 करोड़ की ब्लॉक डील
EaseMyTrip (ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड) के शेयरों में कल यानी 25 सितंबर को 580 करोड़ रुपये की बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है।

EaseMyTrip (ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड) के शेयरों में कल यानी 25 सितंबर को 580 करोड़ रुपये की बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी के प्रमोटर निशांत पिट्टी ब्लॉक डील में 15 करोड़ शेयर बेच सकते हैं, जो कि टोटल शेयर कैपिटल का 8.5 फीसदी है। इस बीच, आज कंपनी के शेयरों में 1.06 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 41.03 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 7,270.68 करोड़ रुपये पर आ गया है।

EaseMyTrip ब्लॉक डील में फ्लोर प्राइस 38 रुपये रहने की उम्मीद

EaseMyTrip के ब्लॉक डील के लिए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस 38 रुपये रहने की उम्मीद है, जिससे कुल ट्रांजेक्शन वैल्यू करीब 580 करोड़ रुपये होगा। सूत्रों के अनुसार खरीदार कई इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर हो सकते हैं। मनीकंट्रोल द्वारा भेजे गए ईमेल के जवाब में ईजमाईट्रिप के CEO पिट्टी ने कहा कि वे अपने ब्रोकर मोतीलाल एंड SMC के माध्यम से शेयरों का एक ब्लॉक बेचेंगे।

EaseMyTrip की मेडिकल टूरिज्म में भी उतरने की तैयारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें