Get App

EaseMyTrip ने लगाई 20% की छलांग, ₹500 करोड़ जुटाने की घोषणा के बाद बंपर खरीद

EaseMyTrip Share Price: प्रपोजल पर अभी रेगुलेटर्स और शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लिया जाना बाकी है। ईजी ट्रिप प्लानर्स के फाउंडर और CMD निशांत पिट्टी का कहना है कि कंपनी की प्राथमिकता अपने कोर बिजनेस को और भी मजबूत बनाने की है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 4:12 PM
EaseMyTrip ने लगाई 20% की छलांग, ₹500 करोड़ जुटाने की घोषणा के बाद बंपर खरीद
EaseMyTrip का कहना है कि कैपिटल एक या एक से ज्यादा राउंड में जुटाई जा सकती है।

सोमवार, 16 फरवरी को टूर एंड ट्रैवल सेक्टर की कंपनी ईजी ट्रिप प्लानर्स (EaseMyTrip) के शेयर दिन में 20 प्रतिशत तक चढ़े। ​BSE पर शेयर 7.93 रुपये के हाई तक गया। बाद में शेयर 7.92 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने होटल और हॉलिडे पैकेज जैसे खास ग्रोथ एरियाज को मजबूत करने और टेक्नोलॉजी में निवेश करने के लिए 500 करोड़ रुपये तक जुटाने का प्रपोजल अनाउंस किया है। एक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि बोर्ड ने इक्विटी शेयर या दूसरी पात्र सिक्योरिटीज के जरिए फंड जुटाने को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है।

कैपिटल एक या एक से ज्यादा राउंड में जुटाई जा सकती है। कैपिटल जुटाने के तरीकों में राइट्स इश्यू, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP), प्रेफरेंशियल इश्यू या प्राइवेट प्लेसमेंट जैसे तरीके शामिल हो सकते हैं। प्रपोजल पर अभी रेगुलेटर्स और शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लिया जाना बाकी है।

प्रपोज्ड कैपिटल जुटाने का मकसद तैयार रहना है

ईजी ट्रिप प्लानर्स के फाउंडर और CMD निशांत पिट्टी का कहना है कि कंपनी की प्राथमिकता अपने कोर बिजनेस को और भी मजबूत बनाने की है। साथ ही उन सेगमेंट को बढ़ाना है, जिनमें साफ तौर पर मोमेंटम और सस्टेनेबल पोटेंशियल दिख रहा है। 500 करोड़ रुपये तक की प्रपोज्ड कैपिटल जुटाने का मकसद तैयार रहना है। पिट्टी ने कहा, "यह हमें सही समय पर निवेश करने की फ्लेक्सिबिलिटी देता है। फिर चाहे वह निवेश टेक्नोलॉजी में हो या ऐसे स्ट्रेटेजिक मौकों में जो हमारे बड़े विजन में फिट हों।" आगे कहा कि निवेश के सभी फैसले वैल्यू क्रिएशन पर फोकस करके लिए जाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें