Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल सपाट कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 21 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 70 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। मिडकैप में पेज इंडस्ट्रीज, अपोलो टायर्स, मणप्पुरम फाइनेंस, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज और टीवीएस मोटर के शेयर बढ़त पर कारोबार करते दिखे। जबकि साएंट, हिंदुस्तान कॉपर, ब्लू स्टार, बैंक ऑफ इंडिया, वेदांता, वरुण बेवरेजेज, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, ओरैकल फाइनेंस, और इरेडा के शेयर मंदी के साथ लाल निशान में नजर आये। जबकि इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24900, 25000 और 25100 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24800, 24700 और 24600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 55800, 56000 और 56200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 55000, 55200 और 55000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Varun Beverages Future : बेचें - 455 रुपये, टारगेट - 430/425 रुपये, स्टॉपलॉस - 466 रुपये
Maruti Suzuki Future : खरीदें - 12809 रुपये, टारगेट - 13050/13100 रुपये, स्टॉपलॉस - 12680 रुपये
Eicher Motors Future : खरीदें - 5493 रुपये, टारगेट - 5700 रुपये, स्टॉपलॉस - 5430 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Eicher Motors
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Eicher Motors पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Eicher Motors की जून की एक्सपायरी वाली 5500 के स्ट्राइक वाली की कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 61 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 95/110 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 35 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)