Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल सपाट कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 21 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 70 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। मिडकैप में पेज इंडस्ट्रीज, अपोलो टायर्स, मणप्पुरम फाइनेंस, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज और टीवीएस मोटर के शेयर बढ़त पर कारोबार करते दिखे। जबकि साएंट, हिंदुस्तान कॉपर, ब्लू स्टार, बैंक ऑफ इंडिया, वेदांता, वरुण बेवरेजेज, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, ओरैकल फाइनेंस, और इरेडा के शेयर मंदी के साथ लाल निशान में नजर आये। जबकि इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
