Royal Enfield की अक्टूबर में बिक्री 31% बढ़ी, शेयर 2% उछला

Eicher motors Share Price: शेयर की कीमत पिछले एक साल में 50 प्रतिशत चढ़ी है। केवल एक सप्ताह में कीमत 7 प्रतिशत मजबूत हुआ है। रॉयल एनफील्ड के 350 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाले मॉडल की बिक्री सालाना आधार पर 64 प्रतिशत बढ़कर अक्टूबर में 13,737 यूनिट हो गई

अपडेटेड Nov 01, 2024 पर 8:09 PM
Story continues below Advertisement
आयशर मोटर्स ने कहा, अक्टूबर महीने में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिक्री 8,688 यूनिट रही।

Eicher Motors Stock Price: आयशर मोटर्स लिमिटेड की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की कुल बिक्री अक्टूबर 31 प्रतिशत बढ़कर 1,10,574 यूनिट हो गई। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले साल 84,435 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। आयशर मोटर्स ने कहा, अक्टूबर महीने में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिक्री 8,688 यूनिट रही, जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह 3,477 यूनिट थी।

350 सीसी तक इंजन क्षमता वाले मॉडल की बिक्री पिछले साल अक्टूबर में 76,075 यूनिट की तुलना में इस साल 27 प्रतिशत बढ़कर 96,837 यूनिट हो गई। कंपनी के अनुसार, इसी तरह 350 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाले मॉडल की बिक्री सालाना आधार पर 64 प्रतिशत बढ़कर अक्टूबर में 13,737 यूनिट हो गई। अक्टूबर 2023 में यह 8,360 यूनिट थी।

Eicher Motors शेयर में तेजी


बीएसई पर 1 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के दौरान आयशर मोटर्स के शेयर में 2 प्रतिशत तक की तेजी दिखाई दी। कंपनी का मार्केट कैप 1.35 लाख करोड़ रुपये है। कारोबार बंद होने पर शेयर 1 प्रतिशत बढ़त के साथ 4940 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर की कीमत पिछले एक साल में 50 प्रतिशत चढ़ी है। केवल एक सप्ताह में शेयर 7 प्रतिशत मजबूत हुआ है। कंपनी में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 49.10 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Muhurat Trading 2024 Live

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।