Elecon Engineering shares Price: शेयर बाजार में सोमवार 28 सितंबर को भारी बिकवाली देखने को मिली। शेयर बाजार में गिरावट के बीच Elecon Engineering के शेयर आज इंट्राडे में 7 फीसदी की तेजी दिखाते नजर आ रहा। बता दें कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, रुपये पर दबाव और ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने बाजार के सेंटीमेंट पर असर डाला।बाज़ार मंगलवार को निफ्टी और बैंक निफ्टी कॉन्ट्रैक्ट्स की महीने के आखिर में होने वाली एक्सपायरी की ओर भी बढ़ रहा है, जिससे उतार-चढ़ाव बढ़ने की उम्मीद है।
