Election Stocks : इस समय देश चुनावी रंग में रंगा हुआ है। देश चुनावी खुमार में डूब चुका है। इसी रंग में CNBC-आवाज़ भी सराबोर है। CNBC-आवाज़ की हमेशा से कोशिश रही है कि देश में कोई भी रंग चढ़ा है आपको हर कीमत पर फायदा होना चाहिए। इसी सोच के साथ आज फिर लेकर आए हैं इलेक्शन स्टॉक्स। Election Stocks में ये कोशिश होती है कि आपको ऐसे शेयर बताए जाएं जिनमें आप चुनाव से पहले सौदा बनाएं और नई सरकार में बड़ी कमाई के मौके बनें।
इलेक्शन के मौके पर इस खास पेशकश में आज अपने पसंदीदा शेयर बताने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं जियोजीत फाइनेंशियल के गौरांग शाह और अरिहंत कैपिटल (Arihant Capital) की कविता जैन।
गौरांग शाह की इलेक्शन पिक
गौरांग शाह का कहना है कि इलेक्शन के नजरिए से आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (ICICI PRUdential Life Insurance Co) के शेयर अच्छे लग रहे है। इस स्टॉक में 700 रुपए के टारगेट के साथ खऱीदारी करनी चाहिए। इलेक्शन तक और इलेक्शन नतीजों को बाद भी इस शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।
फिलहाल आज ये स्टॉक एनएसई पर 0.20 रुपए यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 598 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज इसका दिन का हाई 604.65 रुपए और दिन का लो 595 रुपए है। स्टॉक ने 1 हफ्ते में 3.35 फीसदी की तेजी दिखाई है। वहीं,1 महीने में करीब 5.10 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। जबकि, 1 साल में इसने करीब 38 फीसदी और 3 साल में 6.70 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।
कविता जैन ने इलेक्शन के नजरिए से लॉर्सन एंड ट्यूब्रो में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 3100 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 3900/4200 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। स्टॉक को सरकार की तरफ से इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस का फायदा मिलेगा।
फिलहाल आज ये स्टॉक एनएसई पर 26.20 रुपए यानी 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 3320 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज इसका दिन का हाई 3,328.50 रुपए और दिन का लो 3,293.40 रुपए है। स्टॉक ने 1 हफ्ते में 3.18 फीसदी और 1 महीने में करीब 10 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, 1 साल में इसने करीब 50 फीसदी और 3 साल में 135 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।