Aditya Birla Real Estate पर एमके ग्लोबल ने फिर शुरू किया कवरेज, 28% तक तेजी की जताई उम्मीद

Aditya Birla Real Estate Share Price: एमके ग्लोबल फाइनेंशियल ने अपने रिसर्च नोट में कहा कि ABREL के मामले में FY26E के लिए प्री-सेल्स 84 अरब रुपये, FY27E के लिए 84 अरब रुपये और FY28E के लिए 118 अरब रुपये रहने का अनुमान है

अपडेटेड Apr 12, 2026 पर 8:34 AM
Story continues below Advertisement
ABREL ने वित्त वर्ष 2026 के पहले 9 महीनों यानि कि अप्रैल-दिसंबर 2025 में 38.5 अरब रुपये की प्री-सेल्स दर्ज की।

आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड (ABREL) के शेयर पर ब्रोकरेज एमके ग्लोबल फाइनेंशियल बुलिश है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ कवरेज फिर से शुरू किया है और 1750 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के वर्तमान भाव से 28 प्रतिशत ज्यादा है। शेयर शुक्रवार, 10 अप्रैल को बीएसई पर 1360.20 रुपये पर बंद हुआ।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल ने अपने रिसर्च नोट में कहा कि ABREL ने वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में कल्याण में अपना पहला रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च किया था। उसके बाद से अब तक इसने कुल 178 अरब रुपये की सेल्स बुकिंग दर्ज की है। प्री-सेल्स वित्त वर्ष 2020 में 4.6 अरब रुपये थी। यह बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 80.9 अरब रुपये हो गई, यानि कि 77 प्रतिशत की मजबूत कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR)। कंपनी के मौजूदा प्रोजेक्ट्स में से 78 प्रतिशत पहले ही बिक चुके हैं।

84 अरब रुपये के पार रह सकती है FY26E की प्री-सेल्स


ABREL ने वित्त वर्ष 2026 के पहले 9 महीनों यानि कि अप्रैल-दिसंबर 2025 में 38.5 अरब रुपये की प्री-सेल्स दर्ज की। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में 62 अरब रुपये के GDV (ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू) के साथ मजबूत लॉन्च और अच्छी मांग के चलते ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी की FY26E प्री-सेल्स 84 अरब रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल का यह भी कहना है कि ABREL का बिजनेस डेवलपमेंट धीमा रहा है। वित्त वर्ष 2026 के लिए GDV गाइडेंस 150 अरब रुपये का था, लेकिन केवल एक डील (17 अरब रुपये का GDV) की घोषणा की गई। उम्मीद है कि आगे चलकर बिजनेस डेवलपमेंट में तेजी आएगी, क्योंकि अलग-अलग बाजारों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। FY26E के लिए प्री-सेल्स 84 अरब रुपये, FY27E के लिए 84 अरब रुपये और FY28E के लिए 118 अरब रुपये रहने का अनुमान है।

ABREL शेयर एक सप्ताह में 20 प्रतिशत मजबूत

ABREL का मार्केट कैप 15200 करोड़ रुपये के करीब है। शेयर एक सप्ताह में लगभग 20 प्रतिशत चढ़ा है। 3 साल में यह निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 2,535 रुपये और एडजस्टेड लो 1,080.10 रुपये है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 63.16 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 44 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 के दौरान रेवेन्यू 323 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

PhysicsWallah के शेयर में 37% तक उछाल का दम! एलारा सिक्योरिटीज ने शुरू किया कवरेज, क्या दी है रेटिंग

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।