Get App

Aditya Birla Real Estate पर एमके ग्लोबल ने फिर शुरू किया कवरेज, 28% तक तेजी की जताई उम्मीद

Aditya Birla Real Estate Share Price: एमके ग्लोबल फाइनेंशियल ने अपने रिसर्च नोट में कहा कि ABREL के मामले में FY26E के लिए प्री-सेल्स 84 अरब रुपये, FY27E के लिए 84 अरब रुपये और FY28E के लिए 118 अरब रुपये रहने का अनुमान है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 12, 2026 पर 8:34 AM
Aditya Birla Real Estate पर एमके ग्लोबल ने फिर शुरू किया कवरेज, 28% तक तेजी की जताई उम्मीद
ABREL ने वित्त वर्ष 2026 के पहले 9 महीनों यानि कि अप्रैल-दिसंबर 2025 में 38.5 अरब रुपये की प्री-सेल्स दर्ज की।

आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड (ABREL) के शेयर पर ब्रोकरेज एमके ग्लोबल फाइनेंशियल बुलिश है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ कवरेज फिर से शुरू किया है और 1750 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के वर्तमान भाव से 28 प्रतिशत ज्यादा है। शेयर शुक्रवार, 10 अप्रैल को बीएसई पर 1360.20 रुपये पर बंद हुआ।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल ने अपने रिसर्च नोट में कहा कि ABREL ने वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में कल्याण में अपना पहला रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च किया था। उसके बाद से अब तक इसने कुल 178 अरब रुपये की सेल्स बुकिंग दर्ज की है। प्री-सेल्स वित्त वर्ष 2020 में 4.6 अरब रुपये थी। यह बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 80.9 अरब रुपये हो गई, यानि कि 77 प्रतिशत की मजबूत कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR)। कंपनी के मौजूदा प्रोजेक्ट्स में से 78 प्रतिशत पहले ही बिक चुके हैं।

84 अरब रुपये के पार रह सकती है FY26E की प्री-सेल्स

ABREL ने वित्त वर्ष 2026 के पहले 9 महीनों यानि कि अप्रैल-दिसंबर 2025 में 38.5 अरब रुपये की प्री-सेल्स दर्ज की। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में 62 अरब रुपये के GDV (ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू) के साथ मजबूत लॉन्च और अच्छी मांग के चलते ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी की FY26E प्री-सेल्स 84 अरब रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें