घरेलू ब्रोकरेज हाउस Emkay Global , KEC International पर बुलिश नजरिया रखती है। ब्रोकरेज हाउस ने 8 नवंबर 2022 को इस स्टॉक पर जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2023 की सितंबर तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड EBITDA मार्जिन 4.4 फीसदी पर रही है। जो हमारे 5.5 फीसदी के अनुमान से कम रही है। जबकि इस अवधि में कंपनी के स्टैंडअलोन एबिटडा मार्जिन तिमाही आधार पर 200 बेसिस पॉइंट के गिरावट के साथ 6.2 फीसदी पर रही है।
कंपनी के प्रदर्शन पर ऊंची लागत वाली इन्वेंट्री और कुछ पिछड़ चुके प्रोजेक्ट्स पर तेजी से हुए काम और अफगानिस्तान से जुड़े प्रोजक्ट्स में आ कुछ मुश्किलों का नेगेटिव असर देखने को मिला। लेकिन आगे आने वाली तिमाहियों में कंपनी को कमोडिटी की कीमतों में आ रही गिरावट का फायदा मिलेगा।
इसके अलावा वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही तक कंपनीके SAE के ब्रेक इवेन लेवल पर आ जने की उम्मीद है। जबकि वित्त वर्ष 2024 तक इसके सामान्य स्तर पर आने की संभावना है। अच्छी बता ये है कि सितंबर तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू पर सालाना आधार पर 13 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसमें सिविल सेगमेंट में आई 65 फीसदी तेजी का सबसे बड़ा योगदान रहा है। अपने इस विश्लेषण के आधार पर Emkay Global Financial ने इस स्टॉक पर बॉय रेटिंग देते हुए इसके टारगेट को 540 रुपये से घटाकर 505 रुपये कर दिया है।
KEC International के शेयरों की चाल पर नजर डालें तो 11 नवंबर को NSE पर यह स्टॉक 0.35 रुपये यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 410 रुपये बंद हुआ था। कल का इसका दिन का लो 408.65 रुपये का था। जबकि दिन का हाई 419.95 रुपये का था। स्टॉक का 52वीक लो 345.50 रुपये का है। जबकि 52वीक हाई 549.50 रुपये का है।
पिछले एक हफ्ते में यह शेयर 4.56 फीसदी टूटा है। जबकि एक महीने में इस स्टॉक में 2.03 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि 3 महीने में यह शेयर 3.84 फीसदी भागा है। वहीं इस कैलेंडर ईयर में अब तक इस शेयर में 14.42 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।