Stocks to Buy: 70% तक चढ़ सकता है यह सोलर शेयर! जेफरीज ने लगाया बड़ा दांव, आज ही लगा 10% का अपर सर्किट

Emmvee Photovoltaic Shares: एमवी फोटोवोल्टिक पावर के शेयरों में मंगलवार 6 जनवरी को तूफानी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 10 प्रतिशत उछलकर अपनी अपर सर्किट सीमा में पहुंच गए। यह तेजी ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की एक रिपोर्ट के बाद आई है। जेफरीज ने एमवी फोटोवोल्टिक पावर के शेयरों को 'Buy' की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है

अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 3:03 PM
Story continues below Advertisement
Emmvee Photovoltaic Shares: जेफरीज ने एमवी फोटोवोल्टिक पावर के शेयर के लिए 320 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है

Emmvee Photovoltaic Shares: एमवी फोटोवोल्टिक पावर के शेयरों में मंगलवार 6 जनवरी को तूफानी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 10 प्रतिशत उछलकर अपनी अपर सर्किट सीमा में पहुंच गए। यह तेजी ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की एक रिपोर्ट के बाद आई है। जेफरीज ने एमवी फोटोवोल्टिक पावर के शेयरों को 'Buy' की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। साथ ही अगले 12 महीनों में इस शेयर में करीब 70 प्रतिशत की उछाल की संभावना जताई है।

जेफरीज की रिपोर्ट के बाद एमवी फोटोवोल्टिक पावर के शेयर सुबह करीब 11:50 बजे 10 प्रतिशत चढ़कर ₹203.30 पर कारोबार कर रहे थे। यह इसका 10 दिसंबर के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। कंपनी के शेयर पिछले साल नवंबर में लिस्ट हुए थे और उसके बाद से इस शेयर में पहली बार इतनी बड़ी इंट्राडे उछाल देखने को मिली है।

जेफरीज की रिपोर्ट से बढ़ा भरोसा

जेफरीज ने एमवी फोटोवोल्टिक पावर के शेयर के लिए 320 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह सोमवार के बंद भाव से इस शेयर में करीब 70 प्रतिशत का संभावित तेजी को दिखाता है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की शुरुआती दौर में TOPCon सोलर सेल टेक्नोलॉजी को अपनाने की रणनीति, सरकार से मिलने वाले पॉलिसी सपोर्ट और मजबूत बैलेंस शीट, इसके ग्रोथ की मुख्य वजहें हैं


जेफरीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी की तेज ग्रोथ और मजबूत मुनाफा, पर्याप्त फंडिंग वाली बैलेंस शीट, ऊंचे मार्जिन और बेहतर कैश फ्लो इसे राइवल कंपनियों पर बढ़त दिलाते हैं। ये फैक्टर भविष्य में क्षमता विस्तार और बैकवर्ड इंटीग्रेशन को सपोर्ट करेंगे।

तेज क्षमता विस्तार और ऑर्डर ग्रोथ

ब्रोकरेज के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023 से 2025 के बीच एमवी फोटोवोल्टिक की इंस्टॉल्ड क्षमता में 4 गुना की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इसी अवधि में ऑर्डर इनफ्लो 10 गुना बढ़ा है। सितंबर 2024 में TOPCon सेल क्षमता के चालू होने से कंपनी को FY25 की दूसरी छमाही में मजबूत DCR ऑर्डर बुक तैयार करने में मदद मिली।

इसका असर कंपनी की कमाई पर भी साफ दिखा। EBITDA मार्जिन FY23–24 में 3 सेंट प्रति वॉट से बढ़कर FY25 में 6 सेंट प्रति वॉट हो गया और FY26 की दूसरी तिमाही में यह और बढ़कर 6.7 सेंट प्रति वॉट तक पहुंच गया। ब्रोकरेज ने कहा कि बेहतर मुनाफे से मिलने वाला मजबूत कैश फ्लो फिलहाल क्षमता विस्तार में लगाया जा रहा है, जबकि भविष्य में इसकी FY28–29 के दौरान इंगट/वेफर स्तर तक बैकवर्ड इंटीग्रेशन की योजना है।

सोलर सेक्टर पर बुलिश आउटलुक

जेफरीज को उम्मीद है कि भारत में सोलर सेक्टर की इंस्टॉलेशन क्षमता FY28 तक सालाना 65 गीगावॉट तक पहुंच सकती है। इसी आधार पर ब्रोकरेज ने कंपनी के लिए FY25–FY28 के दौरान EBITDA में 56 प्रतिशत CAGR और शुद्ध मुनाफे में 64 प्रतिशत CAGR की दर से बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है।

वैल्यूएशन और जोखिम

जेफरीज का कहना है कि एमवी फोटोवोल्टिक पावर का शेयर फिलहाल अपने राइवल कंपनियों के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है, जिससे इसका वैल्यूएशन “नजरअंदाज करने लायक नहीं” बनता है। हालांकि, ब्रोकरेज ने कुछ जोखिमों की ओर भी इशारा किया है। कमजोर घरेलू सोलर मांग और अगर सभी घोषित नई क्षमताएं समय पर चालू हो जाती हैं, तो सप्लाई डिमांड से ज्यादा हो सकती है। इससे कीमतों और मार्जिन पर दबाव पड़ने का खतरा बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- Share Market Falls: शेयर बाजार इन 5 कारणों से धड़ाम, सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी भी 26,200 के नीचे

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।