Get App

EMS Stocks : इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग को बूस्ट, PLI स्कीम के तहत 7 कंपनियों के प्रस्ताव मंजूर, इन शेयरों को लगे पंख

EMS Stocks : इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट PLI स्कीम के तहत सरकार ने 7 कंपनियों के मैन्युफैक्चरिंग प्रस्ताव को मंजूरी दी है। ये 7 कंपनियां 5500 करोड़ रुपए का निवेश करेंगी। ये 7 कंपनियां करीब 44,000 करोड़ रुपए का उत्पादन करेंगी। इनके द्वारा मल्टी लेयर PCBs और कैमरा माड्यूल का उत्पादन होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2025 पर 4:54 PM
EMS Stocks : इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग को बूस्ट, PLI स्कीम के तहत 7 कंपनियों के प्रस्ताव मंजूर, इन शेयरों को लगे पंख
Syrma SGS के MD जे एस गुजराल ने कहा कि कंपनी के 765 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। कंपनी आंध्र प्रदेश में प्लांट लगाएगी

EMS Stocks : बाजार का फोकस आज EMS कंपनियों पर रहा। दरअसल इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग PLI स्कीम के तहत सरकार ने सात कंपनियों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस डिटेल्स बताते हुए सीएनबीसी-आवाज के असीम मनचंदा ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट PLI स्कीम के तहत सरकार ने 7 कंपनियों के मैन्युफैक्चरिंग प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

ये 7 कंपनियां 5500 करोड़ रुपए का निवेश करेंगी। ये 7 कंपनियां करीब 44,000 करोड़ रुपए का उत्पादन करेंगी। इनके द्वारा मल्टी लेयर PCBs और कैमरा माड्यूल का उत्पादन होगा। इनके प्लांट तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में लगेंगे। इससे करीब 5000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

इससे सबसे बड़ा फायदा Kaynes Tech और Syrma SGS को होगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कई और घरेलू और ग्लोबल कंपनियों के प्रस्ताव विचाराधीन है। आगे Dixon Tech, PG Electroplast और दूसरी कंपनियों के प्रस्ताव मंजूर हो सकते हैं।

केन्स सर्किट इंडिया के चार प्रस्तावों को मंजूरी

सरकार ने केन्स टेक्नोलजी की सब्सिडियरी कंपनी केन्स सर्किट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 3200 करोड़ रुपए के चार प्रस्तावों को मंजूरी दी है। कंपनी किस-किस चीज का उत्पादन करेगी और कब तक कंपनी अपना पहला उत्पादन पूरा कर लेगी, इस पर कंपनी के एमडी रमेश कुन्हीकन्नन ने कहा कि कंपनी के 4 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। इन प्रोजेक्ट्स पर कंपनी 3,200 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी मल्टीलेयर PBC और लेमिनेट बनाएगी।

इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि कंपनी ने बिल्डिंग में निवेश की शुरुआत की है। यह बिल्डिंग दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें