EMS Stocks:जोर से भागे EMS शेयर, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट 6% चढ़कर बना वायदा का टॉप गेनर, जानिए आगे का आउटलुक

EMS Stocks:MOFSL का कहना है कि आगे EMS सेक्टर की मांग में मजबूती की संभावना है। EMS सेक्टर में मजबूत ग्रोथ देखने को मिलेगी। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में इन कंपनियों की ऑर्डर बुक सालाना आधार पर 25 फीसदी बढ़कर 20,500 करोड़ रुपए पर रह सकती है

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 2:54 PM
EMS Stocks: ब्रोकरेज का कहना है कि इस सेक्टर में आगे इनपुट लागत का दबाव देखने को मिल सकता है। मेमोरी की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है

EMS Stocks : मोतीलाल ओसवाल की बुलिश रिपोर्ट से EMS स्पेस के शेयर जोर से भागे हैं। पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट ( PG ELECTROPLAST) का शेयर करीब 6 फीसदी चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही केयंस (KAYNES) और अंबर में भी करीब दो फीसदी की तेजी है। वायदा के टॉप 5 शेयरों में से 3 EMS शेयर शामिल हैं। दरअसल EMS शेयरों पर MOFSL की बुलिश रिपोर्ट आई है। ब्रोकरेज का कहना कि EMS सेक्टर में FY26-28 तक 31 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ संभव है। इस रिपोर्ट के चलते आज इस स्पेस में बहार आ गई है।

EMS शेयरों पर MOFSL की राय

MOFSL का कहना है कि आगे EMS सेक्टर की मांग में मजबूती की संभावना है। EMS सेक्टर में मजबूत ग्रोथ देखने को मिलेगी। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में इन कंपनियों की ऑर्डर बुक सालाना आधार पर 25 फीसदी बढ़कर 20,500 करोड़ रुपए पर रह सकती है। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में सेक्टर की रेवेन्यू 8 फीसदी बढ़कर 18600 करोड़ रुपए रह सकती है।


MOFSL का कहना है कि FY26-28 के लिए EMS सेक्टर का आउटलुक दमदार दिख रहा है। इस अवधि में कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 31 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है। वहीं, EBITDA में सालाना आधार पर 35 फीसदी और मुनाफे में सालाना आधार पर 44 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है।

ब्रोकरेज का कहना है कि इस सेक्टर में आगे इनपुट लागत का दबाव देखने को मिल सकता है। मेमोरी की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है। सितंबर 2025 से अब तक DRAM 4 गुना बढ़ा है। NAND की कीमतें 7 गुना बढ़ीं हैं। ज्यादातर कंपनियां कॉन्ट्रैक्टुअल पास-थ्रू प्राइसिंग पर काम कर रही हैं। ये बढ़ी लागत का बोझ ग्राहकों पर डाल सकती हैं।

ऑर्डर बुक का आउटलुक

MOFSL का कहना है कि केयन्स की ऑर्डर बुक 8370 करोड़ रुपए के आसपास है कि इसमें 27 फीसदी की सालाना ग्रोथ देखने को मिल सकती है। सिरमा की ऑर्डर बुक 6600 करोड़ रुपए के आसपास है कि इसमें 23 फीसदी की सालाना ग्रोथ देखने को मिल सकती है। एवालॉन की ऑर्डर बुक 3440 करोड़ रुपए के आसपास है कि इसमें 25 फीसदी की सालाना ग्रोथ देखने को मिल सकती है। Cyient DLM की ऑर्डर बुक 2420 करोड़ रुपए के आसपास है कि इसमें 27 फीसदी की सालाना ग्रोथ देखने को मिल सकती है। डेटा पैटर्न्स की ऑर्डर बुक 930 करोड़ रुपए के आसपास है कि इसमें 27 फीसदी की सालाना ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

MOFSL की रेटिंग और टारेगट

MOFSL ने DIXON TECH को BUY रेटिंग देते हुए ₹14600 का टारगेट दिया है। वहीं, AMBER ENT को BUY रेटिंग देते हुए 8450 रुपए का टारेगट दिया है। KAYNES TECH को भी BUY रेटिंग देते हुए 4000 रुपए का टारेगट दिया है। वहीं, DATA PATTERNS को इसने NEUTRAL रेटिंग देते हुए ₹3980 रुपए का टारगेट दिया है।

AVALON TECH को BUY रेटिंग देते हुए ₹2050 रुपए का टारेगट दिया है। वहीं,SYRMA SGS को BUY रेटिंग देते हुए ₹1620 रुपए का टारेगट दिया है। इसी तरह CYIENT DLM को BUY रेटिंग देते हुए ₹560 रुपए का टारेगट दिया गया है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।