eMudhra Share Price : eMudhra में आज 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। eMudhra को ग्लोबल लीगल एंटिटी आइडेंटिफ़ायर फ़ाउंडेशन (Global Legal Entity Identifier Foundation) से बड़ी जिम्मेदारी मिली है। GLEIF ने eMudhra को वैलिडेशन एजेंट बनाया है। eMudhra अब कंपनियों के LEI (लीगल एंटिटी आईडेंटिफायर) का काम भी संभालेगी। LEI ( कंपनी की यूनिक ग्लोबल ID) के लिए अप्लाई और रिन्यू कराने की सुविधा देगी। CCIL की सब्सिडियरी LEIL तहत काम करेगी। कंपनी मौजूदा KYC के साथ ही LEI की सर्विस जोड़ेगी। LEI यानी कंपनी की यूनिक ग्लोबल ID, फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन में कंपनी की पहचान के काम आता है। यह फॉरेक्स, सिक्योरिटीज और विदेशों में पेमेंट में इस्तेमाल होता है। फॉरेक्स, डेरिवेटिव और मनी मार्केट डील्स में LEI जरूरी होता है। इसके लिए मार्च 2026 से RBI के नए नियम लागू हुए हैं।
eMudhra: वैलिडेशन एजेंट क्या है?
वैलिडेशन एजेंट LEI बनवाने में मदद करने वाले को कहते हैं। इसके लिए eMudhra पहले कंपनी की पहचान की पड़ताल करेगी। फिर सारे डिटेल्स LEIL के सिस्टम में भेजेगी, जहां LEI जारी या रिन्यू होगा। कंपनी अब KYC के साथ ही LEI का काम भी करेगी। इससे अलग से कम पेपरवर्क की जरुरत होगी। भारत में नेटवर्क से जुड़े 20 से ज्यादा वैलिडेशन एजेंट हैं। नेटवर्क भारत, US, यूरोप, चीन, पश्चिम एशिया,अफ्रीका तक फैला है।
रेटिंग एजेंसी ICRA का कहना है कि eMudhra का भौगोलिक विस्तार बढ़ रहा है। FY2026 में इसकी कुल कमाई का 64% हिस्सा अंतरराष्ट्रीय बाजार से आएगा। उत्तरी अमेरिका, यूरोप, पश्चिम एशिया, अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया में अपनी मौजूदगी बढ़ाने से इसकी ग्रोथ को और बढ़ावा मिलेगा। आगे चलकर eMudhra अपनी ग्रोथ की रफ़्तार बनाए रखेगी। इसे प्रोडक्ट-आधारित कमाई में बढ़ोतरी, एंटरप्राइज़ ऑफ़रिंग (खासकर Certinext) की अच्छी मांग और पोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी (PQC) और डेटा प्राइवेसी स्टैक जैसे नए साइबर-सिक्योरिटी सॉल्यूशंस में लगातार निवेश से मदद मिलेगी।
आज यह शेयर 98.80 रुपए यानी 20 फीसदी बढ़कर (अपर सर्किट) 592.85 रुपए के स्तर पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का लो 531 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 710.10 रुपए और 52 वीक लो 364.55 रुपए है। शेयर में भारी वॉल्यूम के साथ तेजी आई। इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 1,550,525 शेयर और मार्केट कैप 4,909 करोड़ रुपए रहा। आज यह शेयर 535 रुपए पर खुला था। वहीं, कल यह 494.05 रुपए पर बंद हुआ था। स्टॉक का ऑल टाइम हाई 1,024 रुपए और ऑल टाइम लो 206.80 रुपए है। स्टॉक का 20 डे एवरेज वॉल्यूम 202,428 शेयर और 20 डे एवरेज डिलिवरी 35 फीसदी है। स्टॉक की प्रति शेयर बुक वैल्यू 71.44 और और डिविडेंड यील्ड 0.21 है।
1 हफ्ते में यह शेयर 16.45 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 14.27 फीसदी की तेजी आई है। 3 महीने में यह शेयर 29.61 फीसदी भागा है। वहीं, 6 महीने में इसमें 42.63 फीसदी की तेजी आई है। इस साल अब तक यह शेयर 4.64 फीसदी बढ़ा है। वहीं, 1 साल में इसमें 14.32 फीसदी की कमजोरी आई है। 2 साल में इसमें 29.54 फीसदी का निगेटिंव रिटर्न देखने को मिला है। वहीं, 3 साल में इसमें 20.46 फीसदी का रिटर्न मिला है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।