EPFO- PF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! आज खाते में आ सकता है 8.5% ब्याज का पैसा

EPFO Interest: कोरोना वायरस महामरी के बीच आज कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 6 करोड़ खाताधारकों के लिए अहम दिन साबित हो सकता है

अपडेटेड Jul 31, 2021 पर 4:04 PM
Story continues below Advertisement

EPFO Interest: कोरोना वायरस महामरी के बीच आज कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 6 करोड़ खाताधारकों के लिए अहम दिन साबित हो सकता है। अगर आप EPFO के PF सदस्य हैं, तो आपको फायदा होने वाला है। दरअसल, मोदी सरकार ने फिलस्कल ईयर 2020-21 के लिए 8.5 फीसदी ब्याज की मंजूरी दे दी है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आज 6 करोड़ पीएफ खाताधारकों के खाते में 8.5 फीसदी का इंटरेस्ट आज 31 जुलाई को पैसा ट्रांसफर हो सकता है।

आज आएगा 8.5 फीसदी का ब्याज

31 जुलाई तक PF खाताधारक उम्मीद कर रहे हैं कि उनके पीएफ खाते में पैसा आएगा। श्रम मंत्रालय की मंजूरी के बाद EPFO के सब्सक्राइबर्स के खातों में ये 8.5 परसेंट ब्याज की ये रकम जुलाई के अंत तक आने वाली है। ये प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।
ऐसे चेक कर सकते हैं बैलेंस

SMS के जरिए जानें बैलेंस

अगर आपका UAN नंबर EPFO के पास रजिस्टर्ड है तो आपके PF के बैलेंस की जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी। इसके लिए आपको 7738299899 पर EPFOHO  लिखकर भेजना होगा। आपके PF की जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी।

अगर आपको हिंदी भाषा में जानकारी चाहिए तो EPFOHO UAN लिखकर भेजना होगा। पीएफ बैलेंस जानने की यह सेवा अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी, हिंदी, कन्नड़, तेलगू, तमिल, मलयालम और बंगाली में मिल रही है। पीएफ बैलेंस के लिए जरूरी है कि आपका UAN, बैंक अकाउंट, पैन (PAN) और आधार (AADHAR) से लिंक होना जरूरी है।


मिस्ड कॉल से जानें बैलेंस

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आपको 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके बाद EPFO के मैसेज के जरिए PF की डिटेल मिल जाएगी। यहां भी आपका UAN,  पैन और आधार लिंक होना जरूरी है।

ऑनलाइन चेक कर सकते हैं पीएफ का बैलेंस

1 ईपीएफओ की वेबसाइट पर लॉग इन करें। epfindia.gov.in पर ई-पासबुक पर क्लिक करें

2 ई-पासबुक पर क्लिक करने पर एक नए पेज passbook.epfindia.gov.in पर आ जाएंगे।

3 यहां आपको अपना यूजर नाम (UAN नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा।

4 सभी डिटेल्स भरने के बाद एक नए पेज पर आ जाएंगे और यहां मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा।

5 यहां ई-पासबुक पर अपना ईपीएफ बैलेंस मिल जाएगा।

 उमंग ऐप पर भी चेक कर सकते हैं बैलेंस

- अपना उमंग ऐप (Unified Mobile Application for New-age Governance) खोलें और ईपीएफओ पर क्लिक करें।

- आपको एक अन्य पेज पर इम्पलॉयी-सेंट्रिक सर्विस (employee-centric services) पर क्लिक करना होगा।

- यहां व्यू पासबुक पर क्लिक करें। अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड (ओटीपी) नंबर भरें। ओटीपी आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा। इसके बाद आप अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।