सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में कोफोर्ज, एमआरएफ, चंबर फर्टिलाइजर्स, एसआरएफ और बर्जर पेंट्स के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं एबी फैशन एंड रिटेल, ट्रेंट, हिंदुस्तान कॉपर, ओबेरॉय रियल्टी और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा भेल, कमिंस, कोल इंडिया, श्री सीमेंट और टोरेंट फार्मा में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि अतुल लिमिटेड, एनएमडीसी, एबीबी इंडिया, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और क्रॉम्प्टन के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22500, 22600 और 22800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22600, 22500 और 22400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 48900, 49000 और 49500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49000, 48800 और 48500 के स्तर पर नजर आये।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Voltas Future : खरीदें - 1485 रुपये, टारगेट - 1550 रुपये, स्टॉपलॉस - 1450 रुपये
PFC Future : खरीदें - 475 रुपये, टारगेट - 495 रुपये, स्टॉपलॉस - 465 रुपये
Cummins Future : खरीदें - 3413 रुपये, टारगेट - 3550 रुपये, स्टॉपलॉस - 3350 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Escorts Kubota
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने Escorts Kubota पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Escorts Kubota की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 3460 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 150 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 190 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 130 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)