Get App

Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Escorts Kubota का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 22500, 22600 और 22800 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 22600, 22500 और 22400 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 48900, 49000 और 49500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 49000, 48800 और 48500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड May 03, 2024 पर 2:27 PM
Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Escorts Kubota का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
Escorts Kubota पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 3460 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में कोफोर्ज, एमआरएफ, चंबर फर्टिलाइजर्स, एसआरएफ और बर्जर पेंट्स के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं एबी फैशन एंड रिटेल, ट्रेंट, हिंदुस्तान कॉपर, ओबेरॉय रियल्टी और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा भेल, कमिंस, कोल इंडिया, श्री सीमेंट और टोरेंट फार्मा में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि अतुल लिमिटेड, एनएमडीसी, एबीबी इंडिया, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और क्रॉम्प्टन के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22500, 22600 और 22800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22600, 22500 और 22400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 48900, 49000 और 49500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49000, 48800 और 48500 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें